Sagar News : सीमांकन में लापरवाही पर पटवारी सस्पेंड : कलेक्टर की सख्त कार्यवाही
सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी परिपेक्ष्य में पटवारी निधि सोनी, प.ह.नं. 11 मौजा बिलहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बिलहरी निवासी आवेदक द्वारा कलेक्टर श्रीमती पाल के समक्ष सीमांकन न किए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। मामले की जांच में पाया गया कि निधि सोनी, पटवारी प.ह.नं. 11 मौजा बिलहरी द्वारा भूमि की पैमाइश और सीमांकन का कार्य समय सीमा में नहीं किया गया। तहसील न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुसार पटवारी निधि सोनी को 15 मई 2026 के पूर्व सीमांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था। परंतु उनके द्वारा उक्त प्रकरण में न तो कोई प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और न ही चौहद्दी कृषकों को तामील सूचना पत्र की प्रतियां न्यायालय में पेश की गईं। जांच में स्पष्ट हुआ कि पटवारी निधि सोनी द्वारा जानबूझकर लापरवाही बरती गई है। यह कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और कार्य के प्रति अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
_____________
वीडियो देखने क्लिक करे
________________________
कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग केसली द्वारा पटवारी निधि सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि राजस्व से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पटवारी और राजस्व अधिकारी समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें।---------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने लाईक / फॉलो करे
-----------------------
---------------
--------------------
------------------------
--------------
---------------
---------------
.jpg)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें