सीएम डॉ. यादव केसली से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित 14 जून को
▪️केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात
तीनबत्ती न्यूज: 13 जून,2026
सागर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 जून को सागर जिले के केसली विकासखंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 37 वीं किश्त लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगें। इसमें एक करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में 1835 करोड़ रूपये अंतरित किये जायेंगे। साथ ही देवरी विधानसभा को लगभग 190.85 करोड़ रुपये की लागत के 53 विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इनमें 122.02 करोड़ रूपये की लागत के 28 कार्यों का भूमि-पूजन और 68.83 करोड़ रूपये की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण होगा।
----------------
देखे वीडियो : क्लिक करे
सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!
----------------
देवरी के विकास को मिलेंगी सौगाते
देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्षेत्र के विकास को गति देने वाले सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इन विकास कार्यों से देवरी एवं केसली विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि सीएम डॉ यादव के स्वागत की जोरदार तैयारिया की गई है। देवरी क्षेत्र के जनता में मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की लाखों पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 37 वीं किश्त की राशि का अंतरण भी करेंगे।
-----------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने लाईक / फॉलो करे
-----------------------
---------------
--------------------
------------------------
--------------
इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------
---------------




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें