उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन क्षेत्र के खेतों और घरों तक इसी साल पहुंचेगा -पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह
• ग्राम देवपुरा में नवीन पंचायत भवन सहित 64.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया
तीनबत्ती न्यूज: 22 अगस्त, 2026
देवपुरा, (मालथौन)। मालथौन क्षेत्र में जो काम कांग्रेस के 60 सालों में नहीं हुए वे पिछले 12 साल में हो गए हैं। इस साल से उल्दन बांध परियोजना का लाभ गांवों, खेतों में सिंचाई और हर घर में नल योजना के द्वारा हर परिवार को मिलना शुरू हो जाएगा। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय देवपुरा में नवीन ग्राम पंचायत भवन सहित 55.68 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 8.42 लाख के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधन करते हुए व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें: उल्दन बांध ओवरफ्लो, कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित; प्रशासन ने जारी की वैकल्पिक मार्गों की सूचना
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मात्र 12 साल में हमने अपने क्षेत्र की जितनी प्रमुख सड़कें थी, वो हमने सारी की सारी प्रमुख सड़कें बना दी। इस क्षेत्र में सिंचाई का कोई साधन नहीं था, 60 साल तक कभी सिंचाई के लिए कोई काम नहीं हुआ। आपने विधायक चुना, हमने एक नहीं हमने तीन सिंचाई योजनाएं मंजूर कराईं। तीन सिंचाई, उल्दन बांध, बीना बांध, हनोता बांध तीन-तीन बांध बनवाए। ये तीनों 2016 में हमने मंजूर कराए थे। जिस उल्दन बांध से आपके गांव में 'घर घर नल योजना' से पीने का शुद्ध जल मिलना है उस उल्दन बांध के गेट बंद हो गए और जल्दी ही आपको 24 घंटे शुद्ध पानी मिलना शुरू हो जाएगा। आज जो टंकी भरी जा रही है यहां वो 75,000 लीटर की टंकी है।देवपुरा, कन्नाखेड़ी, बमोरी लाल इन तीन गांवों को इस टंकी से पानी जाएगा और इसकी 7160 मीटर पाइप की लंबाई है। टंकी की लागत है लगभग 3 करोड़ 55 लाख है।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पहले जिस गांव में जाओ तो लोग एक ही मांग करते थे कि ये हैंडपंप लगवा दो, कुआं गहरा करवा दो पीने की समस्या है। हमारी बहनें एक एक आधा आधा किलोमीटर से सिर पे रख के पानी लाती थी। अब सबके घर में 24 घंटे नल चलेंगे और नल में ऐसा पानी आएगा मिनरल बाटल जैसा शुद्ध होता है। पानी गंदा होने से बीमारियां होती थीं उनसे भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आपके खेतों में 24 घंटे किसानों के लिए पानी मिलना शुरू हो जाएगा। 24 घंटे पानी मिलेगा और इसमें कन्नाखेड़ी में 182.17 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। देवपुरा बिजली की समस्या थी, हमने नया सब स्टेशन बनाया के यहाँ पर। उन्होंने कहा कि इस गांव में तीन से चार नए ट्रांसफार्मर रखवाए हैं। जितनी केपेसिटी के ट्रांसफर की जहां जरूरत थी वहां वैसे ही रखवाए हैं। आदिवासी मोहल्ला में रखवाया गया है ताकि बिजली की व्यवस्था ठीक की जा सके।
उन्होंने बताया कि मालथौन का कॉलेज बनवाया , कालेज बिल्डिंग सहित बनवाया और अभी 1700 बच्चे इस कॉलेज में पढ़ रहे हैं। मालथौन में एसडीएम कार्यालय नहीं था, आपका एसडीएम के यहाँ कोई केस है तो आपको खुरई जाना पड़ता था, हमने एसडीएम कार्यालय मालथोन में करवा दिए। मालथोन के अंदर अदालत नहीं थी आज मालथोन में न्यायालय की 9 करोड़ की बिल्डिंग बनी। मालथोन में मंडी नहीं थी, हमने उसको मंडी किया और मंडी करने के बाद उसको 15 एकड़ जगह तय कर की और उसको पूरी मंडी करा दिया। यहां खाद का यहाँ पर डबललाक सिस्टम नहीं था। हमने मालथौन के अंदर खाद का डबल लाक सिस्टम किया।
पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने लोकार्पण के पूर्व 37.50 लाख की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जयंत सिंह बुंदेला नगर परिषद अध्यक्ष, बलवीर सिंह राजपूत उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, रामकुमार बघेल, पुष्पेंद्र परिहार, गोविंद सिंह खिरिया, अरविंद लोधी मंडल अध्यक्ष, रावराजा राजपूत, आशीष पटेरिया, श्रीमती सुखवती जाहर सेन सरपंच, वीर सिंह पतिखेड़ा, लल्लू राजा सरपंच कुआंखेड़ा, कोमल यादव बरोदिया, ताहर सिंह, बलराम सिंह, सुल्तान सिंह देवपुरा, दरयाव अहिरवार, भीकम यादव, बबलू आदिवासी, वीर सिंह यादव, चितर सिंह मंडल अध्यक्ष, शिवराज सिंह कन्नाखेडी, गोलू राय, जगदीश सिंह लोधी, मोनूराजा नेगुवा, भरत तिवारी, राजकुमार राय, सुरेश अहिरवार रामभरत चचोदिया, राजेंद्र सिंह बघेल, भारत सिंह परसोन, रामकृष्ण सिंह चरोदा, देवेंद्र सिंह बुंदेला, सुखपाल सिंह, आकाश सीपुर सहित ग्राम पंचायत के सभी ग्रामों से आए गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें