CWSN छात्रावास पहुंचीं कलेक्टर प्रतिभा पाल, दिव्यांग बच्चों के लिए दिए जरूरी निर्देश

CWSN छात्रावास पहुंचीं कलेक्टर प्रतिभा पाल: दिव्यांग बच्चों के लिए सभी जरूरी सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज: 16 सितम्बर, 2026

सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बुधवार को चाइल्ड विद स्पेशल नीड्स (CWSN) छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की आवास, खान-पान, सुरक्षा और देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

---------

वीडियो देखने क्लिक करे

लोकायुक्त पुलिस सागर की बड़ी कार्रवाई: नामांतरण के बदले 15 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार

----------

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए आवश्यक सभी प्रकार के सहायक उपकरण और टूल्स उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा और विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।



दिव्यांग बच्चे की संगीत प्रतिभा को निखारने के निर्देश


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर की नजर संगीत में रुचि रखने वाले एक दिव्यांग बच्चे पर पड़ी। बच्चे की संगीत के प्रति रुचि और प्रतिभा को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उसके लिए विशेष रूप से संगीत प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।



उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने के लिए आवश्यक अवसर और संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

कलेक्टर ने छात्रावास प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता, बेहतर खान-पान और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें