खुरई में अतिवर्षा से उड़द-सोयाबीन फसल को नुकसान, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने CM को लिखा पत्र :सर्वे और मुआवजे का आग्रह

अतिवर्षा से उड़द-सोयाबीन की फसलों को नुकसान, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से सर्वे और मुआवजे का आग्रह, लिखा पत्र



तीनबत्ती न्यूज: 24 सितम्बर, 2026

सागर/खुरई। खुरई विधानसभा क्षेत्र में अतिवर्षा के कारण खरीफ फसलों को हुए नुकसान को लेकर पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में लगातार बारिश के कारण किसानों की खरीफ फसलों को अत्यधिक नुकसान हुआ है। विशेष रूप से उड़द और सोयाबीन की तैयार फसलें प्रभावित हुई हैं।

उन्होंने किसानों से प्राप्त जानकारी का उल्लेख करते हुए बताया कि उड़द की फसल में करीब 50 से 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर फलियों में दाने अंकुरित होने अथवा अफलन के कारण फसल सड़ गई है। वहीं, सोयाबीन की फसल में अफलन के कारण 25 से 30 प्रतिशत तक नुकसान होने की जानकारी किसानों ने दी है।

विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से खुरई विधानसभा क्षेत्र में खरीफ फसल उड़द एवं सोयाबीन के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने तथा प्रभावित किसानों को मुआवजा स्वीकृत करने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें