कमिश्नर दिलीप कुमार ने संभाला पदभार : बीएमसी में पहुंचे बंडा हादसे के पीड़ितों का जाना हालचाल

कमिश्नर दिलीप कुमार ने  संभाला पदभार : बीएमसी में पहुंचे बंडा हादसे केपीड़ितों का जाना हालचाल



तीनबत्ती न्यूज, 09 सितंबर 2026

सागर । सागर संभाग के नवागत कमिश्नर दिलीप कुमार ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व कमिश्नर अनिल सुचारी ने उन्हें पदभार सौंपा।

पदभार ग्रहण करने से पहले दिलीप कुमार आयुक्त उद्योग, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम मध्यप्रदेश, भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव सख्त, दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई• मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बीएमसी के वार्डों में जाकर जाना बंडा के पीड़ितों का हाल

पदभार ग्रहण करने के बाद कमिश्नर दिलीप कुमार ने कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात की और संभाग में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

कमिश्नर ने कहा कि शासन की योजनाओं से संबंधित किसी भी व्यक्ति को यदि कोई समस्या है तो वह प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को कार्यालयीन समय में कमिश्नर कार्यालय में संपर्क कर सकता है। उन्होंने आमजन की समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली।


नवागत कमिश्नर दिलीप कुमार पहुंचे बीएमसी, भर्ती पीड़ितों का जाना हाल

बंडा में हुए अवैध जहरीली शराब हादसे के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवागत संभागायुक्त श्री दिलीप कुमार ने पदभार संभालते ही सीधे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर भर्ती पीड़ितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।


कमिश्नर श्री दिलीप कुमार ने अस्पताल के वार्डों में जाकर भर्ती एक-एक मरीज की स्थिति देखी। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों से सीधी बातचीत कर मिल रहे इलाज का फीडबैक लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके बेहतर इलाज और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रभावित मरीजों के बेहतर और त्वरित उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, बीएमसी के प्रभारी डीन डॉ. अमर गंगवानी, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन सहित डॉ. सौरभ जैन भी मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें