सेवा संकल्प अभियान : पंडित रविशंकर स्कूल संकुल में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता : 33 विद्यालयों ने लिया हिस्सा: 18 विजेता विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

सेवा संकल्प अभियान : पंडित रविशंकर स्कूल संकुल में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता : 33 विद्यालयों ने लिया हिस्सा: 18 विजेता विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र


तीनबत्ती न्यूज:22सितम्बर ,2026

सागर। पंडित रविशंकर शुक्ल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सागर में सेवा संकल्प अभियान के तृतीय दिवस संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्तर एवं संकुल स्तर के कुल 178 विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने सेवा संकल्प की शपथ ली।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन, वंदना एवं सेवा संकल्प गीत के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें संकुल के 33 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।



18 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

आयोजकों के अनुसार विद्यालयीन स्तर पर पूर्व आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 29 तथा चित्रकला प्रतियोगिता में 77 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं संकुल स्तर पर 33 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इनमें प्राथमिक स्तर का एक दिव्यांग विद्यार्थी भी शामिल रहा।

उमंग कॉर्नर का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान उमंग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने विद्यालय में उमंग कॉर्नर का उद्घाटन किया। विद्यालय में प्रत्येक मंगलवार को विशेष रूप से छात्राओं को तनावमुक्त रखने तथा उनमें सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से उमंग कक्षा का संचालन किया जाता है। यह कक्षा प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी पटेल के साथ श्रीमती स्वाति चौकसे के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है।

प्रधानमंत्री की योजनाओं के पालन की दिलाई शपथ

मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए भारत की अर्थव्यवस्था, सैन्य शक्ति तथा जन-जन तक पहुंच रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं जनों को देशहित में प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं के पालन एवं सेवा संकल्प की शपथ दिलाई।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने विकसित भारत की संकल्पना पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय की छात्रा कु. जिया सोनी के भाषण में प्रस्तुत विषयों की सराहना की।

विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम का उल्लेख

स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने प्रधानमंत्री को साधक, तपस्वी एवं संत बताते हुए विभिन्न देशों द्वारा दिए गए सर्वोच्च सम्मानों का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के शिक्षक घर-घर जाकर छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं और उनके घरों में समय-सारणी लगाकर अध्ययन के प्रति जागरूक करते हैं।


अतिथियों का किया गया स्वागत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक शैलेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, प्रमुख अतिथि योगाचार्य शंभू दयाल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी, जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, नगर अध्यक्ष अमित वैशाखिया, जिला मंत्री युवा मोर्चा नितिन सोनी, एल्डरमेन धर्मेंद्र रजक सहित अन्य अतिथियों एवं निर्णायक मंडल का स्वागत किया गया।


विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी, सेवा संकल्प कार्यक्रम प्रभारी राकेश शांडिल्य, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मालिनी जैन, उप प्राचार्य श्रीमती रंजीता जैन, कनेरा विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अतिथियों का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभा मिश्रा एवं श्रीमती ज्योति गोदरे ने किया। प्रतिभागियों के पंजीयन का कार्य श्रीमती रश्मि बिदोलिया एवं श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य श्रीमती रंजीता जैन ने किया।


रजौआ की प्रतिभाओं ने लहराया परचम

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत पंडित रवि शंकर शुक्ल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजोआ के छात्र श्रीराम कुशवाहा ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर में आयोजित होने वाली विकास खंड स्तरीय मोगली उत्सव प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र श्री चंद्रभान कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य जेपी सोनी, मार्गदर्शी शिक्षिका श्रीमती विनीता दुबे, श्री मुकेश नेमा श्री दीपेश शुक्ला सहित समस्त शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया। एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें