बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर में प्रथम तल पर नया दवा वितरण केंद्र शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत

बीएमसी सागर की नई पहल: अब प्रथम तल पर ही मिलेंगी दवाएं, नया दवा वितरण केंद्र शुरू

• स्त्री रोग, शिशु रोग, मेडिसिन, श्वसन रोग और त्वचा रोग के मरीजों को मिलेगी राहत


तीनबत्ती न्यूज: 28 अक्टूबर 2026

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC), सागर में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रथम तल पर नवीन दवा वितरण केंद्र शुरू किया गया है। इस पहल से अस्पताल के विभिन्न विभागों में उपचार कराने वाले मरीजों को दवाइयां लेने के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


यह भी पढ़ें: विधायक प्रदीप लारिया ने CM डॉ यादव से की मुलाकात: किसानों और सड़कों समेत विकास कार्यों पर चर्चा • जिला चिकित्सालय को बीएमसी में मर्ज करने के स्थान पर शासकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने का सुझाव

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयां प्राप्त करने के लिए कई बार दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता था। प्रथम तल पर ही दवा वितरण केंद्र शुरू होने से इस परेशानी को कम करने के साथ मरीजों के समय और भागदौड़ की बचत होगी।

यह भी पढ़ें :वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष जैन के सागर,जबलपुर और भोपाल में ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: आय से 264.64% अधिक व्यय का खुलासा • 1.03 करोड़ रुपये की आय के मुकाबले 3.78 करोड़ रुपये का खर्च, जबलपुर, भोपाल और सागर में एक साथ तलाशी; जमीन, मकान, फ्लैट, वाहन और बीमा पॉलिसियों का ब्योरा आया सामने

इन विभागों के मरीजों को मिलेगा लाभ

डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मरीजों की जरूरतों के अनुसार सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि नवीन दवा वितरण केंद्र से स्त्री रोग, शिशु रोग, मेडिसिन, श्वसन रोग तथा डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग) विभाग में उपचार कराने वाले मरीजों को विशेष सुविधा मिलेगी। मरीजों को उपचार के बाद दवाइयां प्राप्त करने में आसानी होगी और अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी।

मरीजों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास

अधीक्षक डॉ. राजेश जैन ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम तल पर दवा वितरण केंद्र शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयां प्राप्त करने में सहूलियत होगी तथा अस्पताल की व्यवस्थाएं और अधिक सुविधाजनक बनेंगी।

यह भी पढ़ें: सागर में बदले कलेक्टर और एसपी, प्रतिभा पाल और अनुराग सुजानिया का तबादला • दिलीप कुमार यादव होंगे नए कलेक्टर, संजीव कुमार सिन्हा संभालेंगे SP की जिम्मेदारी

बीएमसी प्रशासन की इस पहल से मरीजों को उपचार के दौरान दवाइयां आसानी से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही अस्पताल में मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें