डॉ. गौर विवि और BHU के पूर्व कुलपति प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह को प्रतिष्ठित ‘एपीक्यूएन क्वालिटी चैंपियन अवॉर्ड’
तीनबत्ती न्यूज: 04 नवंबर, 2026
वाराणसी। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पूर्व कुलपति प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘एपीक्यूएन क्वालिटी चैंपियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एशिया-पैसिफिक क्वालिटी नेटवर्क (APQN) द्वारा प्रदान किया गया है।
प्रो. सिंह को यह सम्मान उच्च शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन, शैक्षणिक मानकों के विकास और संस्थागत उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह शिक्षा और उच्च शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष, राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के निदेशक तथा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के कुलाधिपति के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
---------
फेसबुक पर पढ़ने क्लिक करे
-------
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उनका चयन पुणे में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल की संस्तुति तथा एशिया-पैसिफिक क्वालिटी नेटवर्क के बोर्ड की स्वीकृति के बाद किया गया।
प्रो. सिंह को मिले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से उच्च शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के पूर्व कुलपति के रूप में भी उनकी उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें