डोहेला महोत्सव ,खुरई 2026 : कैलाश खेर के गीतों पर झूम उठा किला मैदान: कैलाश खेर ने कहा लगता है किसी पौराणिक स्थल पर कैलासा संजीव हो उठा है

डोहेला महोत्सव ,खुरई 2026 : कैलाश खेर के गीतों पर झूम उठा किला मैदान: कैलाश खेर ने कहा लगता है किसी पौराणिक स्थल पर कैलाश संजीव हो उठा है


तीनबत्ती न्यूज: 05 अप्रैल, 2026

खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह द्वारा खुरई किला प्रांगण स्थित डोहेला मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ के अभिषेक और मां बीजासन की पूजा अर्चना के बाद भव्य आतिशबाजी के साथ शुरू हो गया। पहले दिन प्रसिद्ध गायक शिवभक्त पद्मश्री श्री कैलाश खेर की प्रस्तुति ने किला मैदान मैदान में मौजूद लगभग एक लाख दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

डोहेला महोत्सव ने मुंबई और खुरई तथा अमीरी और ग़रीबी के बीच की दूरी मिटा दी


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई का किला खंडहर बन चुका था हमने इसे ईडन गार्डन स्टेडियम की तरह हरी घास और सौंदर्य से भर दिया है। आज यह बड़ा पर्यटन स्थल है, खुरई की सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का केंद्र बन गया जिससे सैकड़ों परिवारों की आर्थिक व्यवस्था सुनिश्चित होती है।


अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई के डोहेला महोत्सव ने मुंबई और खुरई तथा अमीरी और ग़रीबी के बीच की दूरी मिटा दी है। जिन बड़े कलाकारों को देखने लोग मुंबई जाते थे उन्हें खुरई के किला डोहेला में लाकर आम लोगों के बीच लाइव परफार्मेंस के लिए बुला कर ऐसा अवसर बना दिया कि गरीब भी उनका परफार्मेंस आमने सामने बैठकर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि खुरई की युवा पीढ़ी को खुरई का इतिहास जानना चाहिए, उन्हें पता होना चाहिए कि सन् 1707 में राजा खेमचंद्र दांगी ने इस किले को बनवाया फिर 1752 में किले के भीतर डोहेला मंदिर का निर्माण हुआ जो बड़ा ही पुण्य स्थल है। डोहेला महोत्सव के आयोजन के साथ आज किला डोहेला खुरई की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की राशि खर्च करके प्लानिंग के साथ खुरई किले और खुरई नगर को भविष्य के नगर के रूप में बदला है। उन्होंने गायक कैलाश खैर के बारे में दर्शकों को बताया कि वे हिंदी के साथ अनेक क्षेत्रीय भाषाओं में गाते हैं। लोक संगीत और सूफी कला के मिश्रण ने उनकी कला को अनूठा बनाया है। वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर हैं। नारी सशक्तिकरण सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े हैं। अनेक राज्यों के ब्रांड एंबेसडर हैं। 


स्ट्रैसलेस आडिएंस खुरई की

कैलाश खेर ने कहा कि ऐसा विहंगम दृश्य, ऐसी स्ट्रैसलेस आडिएंस खुरई की है। लग रहा है शिव के किसी धाम या पौराणिक स्थल पर कार्यक्रम देख रहा हूं। डोहेला महोत्सव का नाम सुना तो लगा कि इस जागृत धरती पर यहां कैलासा की सजीव प्रस्तुति होगी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह को राजा की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने तीनों जेनरेशन को एक साथ और अनुशासित तरीके से इकट्ठा कर दिया यह चमत्कार है। उन्होंने कहा कि आज की प्रस्तुति सिर्फ मनोरंजन नहीं एक अनुभूति है।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने खुरई किले के भीतर डोहेला मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर भगवान शिव और भगवान विष्णु से तथा मां बीजासन मंदिर के दर्शन कर आयोजन की निर्विघ्न सफलता हेतु आशीर्वाद लिया। मंच पर वेदपाठी ब्राह्मणवृंद ने स्वस्ति वाचन किया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह , नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, उपाध्यक्ष राहुल चौधरी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने सरस्वती पूजन तथा कन्यापूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने तथा युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने प्रसिद्ध गायक शिवभक्त श्री कैलाश खेर का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनकी टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। इसके पहले पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मार्केट कांप्लेक्स में लगे व्यवसायिक परिसर में लगे स्टालों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। 

गायक कैलाश खेर ने अपने हिट गानों की प्रस्तुति दी

गायक कैलाश खेर ने अपने हिट गानों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “हेरी सखी मंगल गाओ“  तथा “विनती सुन लो आज“से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। फिर लगातार’अगड़म बगड़ बम बमलहरी’, ’अल्लाह के बंदे हंस दे’ तथा स्वदेश, मंगल पांडे, कॉरपोरेट, फना, बाहुबली और दंगल जैसी फिल्मों के हिट गीतों को मंच से प्रस्तुत किया। उन्होंने सूफी-फोक शैली के गाने ’तेरी दीवानी’ और ’सइयां’ जैसे गाने सुनाए तो पब्लिक झूम उठी। 



एंकर प्रिया वाडेकर ने कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन किया और दर्शकों को बांधने में सफल रहीं। डोहेला महोत्सव के प्रथम दिन लगभग एक लाख लोगों ने लाइव कार्यक्रम देखा। हजारों लोग कार्यक्रम स्थल के बाहर लगी मेगा एलईडी स्क्रीनों पर कार्यक्रम देख रहे थे। किला मैदान से सटे मार्केट कांप्लेक्स से लेकर महाकाली शेड और नगर के मुख्य बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी और विभिन्न स्टालों पर खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ी। मौसम ने भी आयोजन में पूरा साथ दिया। कार्यक्रम के शुभारम्भ मंच पर पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, उपाध्यक्ष राहुल चौधरी मंडल अध्यक्ष, विजय जैन बट्टी, देशराज यादव, राजेंद्र यादव कल्लू, बलराम यादव, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, मनोज दुबे कमलेश राय, इंद्रकुमार राय, राजपाल सिंह, एसडीएम मनोज चौरसिया, सीएमओ राजेश मेहतेल सहित वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता, अधिकारी गण तथा जिले भर से आए अतिथि गण उपस्थित रहे।



डोहेला महोत्सव के मंच से सम्मानित हुए खुरई का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी और विद्यार्थी


डोहेला महोत्सव के मंच से राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर खुरई का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों जुन्नत कुर्मी (खो-खो), जय श्री पंथ(फुटबाल), सृजल जैन (एथलेटिक्स) तथा कृष्णा सिंह दांगी (कराटे) को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया। इसी प्रकार कक्षा दसवीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में आने वाले खुरई विकास खंड के विद्यार्थी भूपेन्द्र लोधी, पंखुड़ी अग्रवाल तथा बारहवीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों प्राची कुर्मी, मुस्कान अहिरवार, भूमिका कुशवाहा, महक प्रजापति, भूमि साहू, भूमि दांगी ठाकुर, अंशिका कुर्मी को स्मृति चिन्ह, नगर राशि के पुरस्कार प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

खींच मेरी फोटो“ फेम सिंगर अकासा सिंह की प्रस्तुति 06 अप्रैल को


खुरई डोहेला महोत्सव के दूसरे दिन आज बालीवुड की सिंगर अकासा सिंह की प्रस्तुति होगी। अकासा सिंह का फिल्म ’सनम तेरी कसम’ का गाना “खींच मेरी फोटो“  करियर का सबसे बड़ा ब्रेकआउट गाना है। फिल्म ’भारत’ में उन्होंने “ऐथे आ“, स्वीटी वेड्स एनआरआई फिल्म में उन्होंने “कुड़ी गुजरात दी“ गाना गाया है। लव आज कल फिल्म में “दिल ना जानेया“ गाने में उनकी आवाज है।



प्रत्येक माह की 05 तारीख को होगी BJP की जिला स्तरीय बैठक : श्याम तिवारी ▪️स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यालय में मना भव्य दीपोत्सव

प्रत्येक माह की 05 तारीख को होगी BJP की जिला स्तरीय बैठक : श्याम तिवारी

▪️स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यालय में मना भव्य दीपोत्सव


तीनबत्ती न्यूज: 05 अपील ,20वो6

सागर। रविवार को धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिला अध्यक्ष ने जिले में अभियान को शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक माह की 05 तारीख को जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।


बैठक में पार्टी स्थापना दिवस के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों तथा 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित संगठन है। संगठन की मजबूती नियमित बैठकों, निरंतर संवाद और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस से लेकर बाबा साहेब की जयंती तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे पार्टी की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियां और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

ये रहे शामिल

बैठक का संचालन जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार एवं आभार जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर ने किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री चैनसिंह ठाकुर,सुमित यादव,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ  गुरैया,मनीष चौबे,विक्रम सोनी निकेश गुप्ता,शैलेंद्र श्रीवास्तव,यश अग्रवाल, जिला मंत्री संध्या भार्गव,आशमा जैन,आफिसर यादव, अर्जुन पटेल, राहुल वैध,सविता साहू, कोषाध्यक्ष विकास सांधेलिया, तृप्ति लोधी, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी,सुषमा यादव,जिला कार्यालय मंत्री भूपेंद्र नामदेव,रामेश्वर नेमा, साहब राज यादव, जय सोनी उपस्थित रहें।

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यालय में मना भव्य दीपोत्सव


भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संभागीय भाजपा कार्यालय को रंग-रोगन,आकर्षक विद्युत सजावट,रंगोली और पुष्पमालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। दीपों की रोशनी से जगमगाते कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत , महापौर संगीता तिवारी स्थापना दिवस कार्यक्रम संचालन टोली जिला संयोजक चैन सिंह ठाकुर सहसंयोजक जगन्नाथ गुरैया,यश अग्रवाल, संध्या भार्गव,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा हरिराम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में जमकर आतिशबाजी भी की गई और कार्यकर्ताओं ने जमकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का उद्घोष किया । 

जिला अध्यक्ष श्याम ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि स्थापना दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर और कार्यस्थल पर पार्टी ध्वज लगाएं तथा अपने-अपने बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,महापौर संगीता तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं व जिले वासियों को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर संभागीय भाजपा कार्यालय में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद 47 ध्वजों के साथ पार्टी कार्यालय से संविधान चौक तक तथा वहां से पुनः भाजपा कार्यालय तक भव्य ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 17 जिलों में जिला कार्यालयों के भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना जाएगा।दीपोत्सव कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय


तीनबत्ती न्यूज : 05 अप्रैल, 2026


जय श्री राम ।

कलयुग के पराक्रमी देवता श्री हनुमान जी के चरणों में शत-शत नमन के साथ आज की चौपाई है :-

तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हा,

राम मिलाय राजपद दीन्हा॥ (10RR)

हनुमान चालीसा की इस चौपाई के संपुट पाठ करने से राजकीय मान सम्मान  प्राप्त होता है। हनुमत कृपा पर विश्वास आपको चतुर्दिक सफलता दिलाएगा।

"नाशे रोग हरे सब पीरा" नाम की पुस्तक में हनुमान चालीसा की चौपाइयों के संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है ।  इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।

अब हम इस सप्ताह के ग्रहों के विचरण के बारे में चर्चा करेंगे ‌।

इस सप्ताह सूर्य , शनि और मंगल मीन राशि में  , वक्री  राहु कुंभ राशि में , गुरु मिथुन राशि में और शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे । बुध प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेंगे तथा 10 तारीख के 2:14 रात से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे ।

आइये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

यह भी पढ़ें: MP High Court : जिला पंजीयक निधि जैन के विरुद्ध पद के दुरुपयोग का मामला: हाईकोर्ट ने राज्य शासन को थमाया अल्टीमेटम, 6 सप्ताह में जांच कर कार्रवाई के निर्देश


मेषराशि 

इस सप्ताह आपका व्यापार ठीक चलेगा  । धन आने की पूरी उम्मीद है  । गलत रास्ते से भी धन आएगा  । भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता कम हो सकती है । कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है परंतु इसके लिए आपको अत्यंत सावधानी लेनी होगी  ।   अपने वकील से भी आपको सावधान रहना पड़ेगा  । आप अपने शत्रुओं को मामूली से प्रयासों से से परास्त कर सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए, 11 और 12 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उचित है । 6 और 7 तारीख को आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में चावल का दान दें तथा शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को चावल या सफेद वस्त्रो का दान करें ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। धन की वृद्धि होगी । अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा । आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा ।  जीवनसाथी के साथ स्वास्थ्य में 6 और 7 तारीख को थोड़ी समस्या हो सकती है ।  इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में शत्रुहंता  योग बन रहा है  । इसके कारण आपके शत्रु  कम या समाप्त हो सकते हैं  । इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख थोड़ा ठीक है  । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

मिथुन राशि

कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह  का उत्तम रहेगा ।   उनका प्रमोशन अगर ड्यू है तो वह भी हो सकता है । सीमित मात्रा में धन आने का योग है ।भाग्य से आपको सामान्य मदद मिलेगी ।‌ भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे । आपके पेट में थोड़ी परेशानी हो सकती है ।  , आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है । आपके ब्लड प्रेशर और डायबिटीज में थोड़ी वृद्धि हो सकती है । छात्रों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला प्रभाव लेकर आएगा । इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख के दोपहर तक का समय किसी भी  कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए उपयुक्त है  ।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधानी से कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  काले कुत्ते को  तंदूर की रोटी खिलाएं  । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

यह भी पढ़ें : भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा अनावरण समारोह 11 अप्रैल को सागर में : विधानसभा अध्यक्ष ,केंद्रीयमंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल : समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर

कर्क राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा ।आपके जो भी कार्य सिर्फ भाग्य की वजह से अटक जाते हैं उनको इस सप्ताह करने का कष्ट करें । वे सभी कार्य हो जाएंगे । इस सप्ताह आपके खर्चे में वृद्धि होगी । पेट में छोटी-मोटी तकलीफ हो सकती है । ड्राइविंग के समय सावधान रहें । अपने प्रतिष्ठा के प्रति भी आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए सफलता दायक है । 8 , 9 और 10 तारीख को आपको सावधानीपूर्वक कार्यों को संपन्न करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

सिंह राशि:-

व्यापारियों का व्यापार इस सप्ताह ठीक चलेगा ।  मामूली धन आने की उम्मीद है  ।  भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है  ।  भाग्य से ज्यादा आपको अपने पुरुषार्थ पर यकीन करना चाहिए  ।  कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा  । जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह सावधान रहकर के कार्यों को करना चाहिए  । व्यापारियों के लिए  यह सप्ताह सामान्य है  । इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 तारीख सभी प्रकार के  कार्यों के लिए मददगार है  ।  10,  11 और 12 को आपको अपने कार्यों को पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

कन्या राशि:-

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए बहुत अच्छा है । आपके लिए यह सप्ताह  मिश्रित फल दायक है ।  कर्मचारी एवं अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए । व्यापारियों के लिए सप्ताह लाभ देने वाला है ।  विद्यार्थियों को इस सप्ताह में कोई विशेष लाभ नहीं हो पाएगा । भाई बहनों के साथ इस  सप्ताह आपको सावधानी के साथ व्यवहार करना चाहिए  । इस सप्ताह आपके लिए 8 , 9 और 10 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए लाभ फलदायक हैं  ।  6 और 7 अप्रैल को आपके भाई बहनों को कुछ लाभ हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें ।   सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

यह भी पढ़ें: प्रदेश महिला कांग्रेस में नियुक्तियां: सागर जिले से तीन महिला नेत्रियों को मिला स्थान

तुला राशि

अविवाहित जातकों के लिए  यह सप्ताह अच्छा रहेगा । विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे । भाग्य से  आपको इस सप्ताह कम मदद मिलेगी । आपको अपने कर्मों पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए । आपको अपने संतान से इस सप्ताह मामूली सहयोग मिल सकता है । विद्यार्थियों की पढ़ाई भी सामान्य ही रहेगी अर्थात पहले से काफी कम हो जाएगी । इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख विभिन्न प्रकार से परिणाम दायक है ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए की  शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

वृश्चिक राशि:-

यह सप्ताह आपके संतान के लिए काफी अच्छा रहेगा । अगर उनका प्रमोशन ड्यू है तो प्रमोशन भी हो सकता है । परीक्षा में उनको सफलता प्राप्त होगी । धन प्राप्त होने की आशा है । जनप्रतिनिधियों को अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए । कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है ।‌दुर्घटनाओं से आपको सचेत रहना चाहिए । आपके पेट में कष्ट हो सकता है । इस सप्ताह  आपको 6 और 7 तारीख को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए  ।  सप्ताह के बाकी दिन ठीक है  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें  तथा  मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें  ।‌ सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

धनु राशि:-

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  । जनप्रतिनिधियों के लिए  यह सप्ताह सामान्य रूप से अच्छा है  ।यात्रा का योग बन सकता है  । विद्यार्थियों की पढ़ाई साधारण रूप से चलेगी  । आपके जीवन साथी के पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है  ।अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है अर्थात ना अच्छा है और ना बुरा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 8 , 9 और 10 तारीख लाभप्रद है  । 6 और 7 तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में सावधानी  से कार्य करने पर सफलता प्राप्त हो सकती है  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश  अथर्वशीर्ष का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

मकर राशि

 यह सप्ताह आपके भाई बहनों के लिए उत्तम है ।भाई बहनों से आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे  । उनका समर्थन भी आपको प्राप्त होगा । धन आने का योग है । भाग्य से आपको मदद कम मात्रा में मिलेगी । आपके कर्म आपकी पूरी मदद करेंगे । कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा । उनको चाहिए कि वे व्यर्थ का वाद विवाद न करें । इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख सभी प्रकार के कार्यों के लिए शुभ है । 8 , 9 और 10 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । 6 और 7 तारीख को आपको धन के प्रति सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है  । आपके थोड़े थोड़े से प्रयास से ही आपके पास अधिक मात्रा में धन आ सकता है  । धन प्राप्त करने  की सभी योजनाओं पर आपको इस सप्ताह कार्य करना चाहिए । भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे  । संतान से आपको इस  सप्ताह  कम सहयोग प्राप्त होगा  । दुर्घटनाओं के प्रति आपको इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए  । भाग्य के स्थान पर आपको अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए  । आप जितना कर्म करेंगे उतना ही आपको फल प्राप्त होगा  । इस सप्ताह आपके लिए आपको 6 ,7 तथा 11 और 12 अप्रैल को सावधान रहकर कार्यों को करने की आवश्यकता है  । 8 ,9 और 10 तारीख थोड़ा ठीक है  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें  । और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें  । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

मीन राशि:-

यह सप्ताह आपके लिए अधिकांश रूप से ठीक रहेगा । इस सप्ताह आपका  आत्मविश्वास बढ़ेगा ।  लोगों पर आप विजय प्राप्त कर सकते हैं ।  धन प्राप्त होने का सामान्य योग है । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए । कचहरी के कार्यों में भी आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए  । किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए । भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे । दुर्घटनाओं के प्रति भी आपको सतर्क रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपके लिए 8 , 9 और 10 तारीख कार्यों को करने हेतु अनुकूल हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चिड़ियों को दाना दें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400