BJP : सागर लोकसभा प्रत्याशी को लेकर मंत्री नारायण कुशवाहा और मेयर योगेश ताम्रकार ने की रायशुमारी

BJP : सागर लोकसभा प्रत्याशी को लेकर मंत्री नारायण कुशवाहा और मेयर योगेश ताम्रकार ने की रायशुमारी

तीनबत्ती न्यूज : 26 फरवरी,2024
सागर। आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों को लेकर राय शुमारी शुरू कर दी हैं जिसके लिए सोमवार को केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा सतना महापौर योगेश ताम्रकार सागर पहुंचे। सागर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में अतिथियों का स्वागत किया  तत्पश्चात केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से परिचय किया I साथ ही केबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने राय शुमारी प्रक्रिया के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी I 
तत्पश्चात आपेक्षित जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों को पत्रक वितरित किए गए जिनमें सभी स्‍वविवेक से तीन तीन प्रत्याशियों के नाम लिखकर पूर्ण गोपनीयता के साथ केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, सतना महापौर योगेश ताम्रकार को सौंपे। 


जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि राय शुमारी प्रक्रिया में सांसद लोकसभा प्रत्याशी -2024,पूर्व विधायक, राष्ट्रीय /प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष/राष्ट्रीय पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, महापौर ,एवं निगम अध्यक्ष, जिला पंचायत/ जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, नगर पालिका/परिषद अध्यक्ष, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व सांसद, जिला कोर समिति सदस्य शामिल हुए।




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________



                                                                                          

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें