SAGAR: पानी भरने के बर्तन में फंसा बालक : तांबे का बर्तन काटकर निकाला मासूम को
![]() |
सागर। मध्यप्रदेश के सागर में एक दो साल का बच्चा पानी भरने के बर्तन में खेलते खेलते फैंस गया। घड़ा नुमा ताबे के बर्तन में फंसने घर में हड़कंप मच गया। काफी परेशान होने के बाद बर्तन का काम करने वाले व्यक्ति की दुकान पर ले गए। दुकानदार ने बर्तन काटकर बच्चे को निकाला।
______________
देखे :वीडियो: पानी भरने के बर्तन में फंसा बालक : तांबे का बर्तन काटकर निकाला
फेसबुक पर देखने लिंक क्लिक करे
________
खेलते समय घुस गया बर्तन में
सागर शहर के चकराघाट वार्ड में रहने वाले अनुज जैन का 2 साल का आरव जैन रविवार सुबह 10 बजे छत पर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चा पानी के बर्तनों से खेलने लगा और अपने आप को कुण्ड नुमा तांबे के बर्तन में फंसा लिया। बच्चा जब बर्तन से नहीं निकला तो उसने शोर मचाया परिजन मौके पर पहुंचे काफी परेशान हुए लेकिन बच्चे को बर्तन से नहीं निकाल सके।
यह भी पढ़े : Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 02 जून से 08 जून, 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय
बर्तन सुधारने वाले ने निकाला बच्चे को
इस घटना से परेशान बच्चे के परिजनो ने बर्तन सुधारने वालो से संपर्क किया। परिजन बर्तन में फसे आरव को लेकर चमेली चौक स्थित अशोक ताम्रकार की बर्तन दुकान पर पहुंचे। दुकानदार ने जहां बर्तन को हथौड़ा छेनी से धीरेधीरे काटकर आरव को सकुशल निकाला गया । इस दौरान बच्चा खूब चलाया और रोया भी। परिजन उसको दुलारते पुचकारते रहे। काफी मशक्कत के बाद बच्चा बाहर निकला।इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
______________




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें