पांच वर्षों में प्रदेश में सिंचाई का रकबा एक करोड़ हेक्टेयर तक करने भाजपा सरकार संकल्पित : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह
▪️विधानसभा में जल संवर्धन विषय पर बोले
तीनबत्ती न्यूज: 29 जुलाई ,2025
सागर। मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश में साढ़े सात लाख हेक्टेयर का सिंचाई का नया रकबा तैयार किया है। 22 वर्ष पूर्व जब 2003 में जब भाजपा ने मध्यप्रदेश में सरकार बनाई थी तब तक प्रदेश
में सिंचाई का रकबा 7.5 लाख हेक्टेयर था। इसके बाद 22 वर्षों में भाजपा सरकार ने इसे बढ़ा कर 60 लाख हेक्टेयर सिंचित रकबे तक किया है जो बहुत बढ़ी उपलब्धि है। हमारा संकल्प है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में इन पांच वर्षों में मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ा कर एक करोड़ हेक्टेयर विकसित किया जाएगा। यह तथ्य मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने नियम 139 के तहत जल संवर्धन विषय पर वक्तव्य देते हुए रखे हैं।
विधानसभा में नियम 139 के तहत चर्चा करते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आजादी के बाद स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए सबसे पहले जल के महत्व को प्रतिपादित किया। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने जल गंगा संवर्धन और जल जीवन मिशन को देश में आरंभ किया जिसका परिणाम है कि हर घर नल जल योजना मूर्त रूप ले रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार ऊंचाइयां छू रही है और जल संरक्षण के लिए उनके द्वारा प्रारंभ की गई योजनाएं मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगीं। हम सभी जानते है कि हमारी प्रमुख सभ्यताएं जल निकायों के आस पास विकसित हुई है। जीवन का आधार, आर्थिक स्थिरता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समानता बिना जल जीवन के संभव नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मात्र डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में 7.5 लाख हेक्टेयर नया सिंचाई रकवा मध्यप्रदेश में बना है। वर्ष 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पहले सिंचाई का रकबा लगभग नगण्य था।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में सिंचाई का रकवा 60 लाख हेक्टेयर पहुॅंच चुका है हमारी सरकार का यह संकल्प है कि इन पॉंच वर्षो के अंदर मध्यप्रदेश में सिंचाई के रकवे में ऐतिहासिक वृद्धि करेगें जिस पर काम चल रहा है, और यह अपने आप में रिकार्ड होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र सरकार के साथ वार्ता करके विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड वॉटर रिचार्ज अंतर्राज्यीय संयुक्त परियोजना तापती बेसिन मेगा रिचार्ज के अवरोध को दूर किया है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए बीना नदी परियोजना, हनौता बांध,चकरपुर बांध, उल्दन बांध परियोजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने का निवेदन किया है।
(संशोधित समाचार )इन पांच वर्षों में प्रदेश में सिंचाई का रकबा एक करोड़ हेक्टेयर तक विकसित करने भाजपा सरकार संकल्पित - पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह
विधानसभा में जल संवर्धन विषय पर अपने वक्तव्य में कहा
सागर। मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश में साढ़े सात लाख हेक्टेयर का सिंचाई का नया रकबा तैयार किया है। 22 वर्ष पूर्व जब 2003 में जब भाजपा ने मध्यप्रदेश में सरकार बनाई थी तब तक प्रदेश
में सिंचाई का रकबा 7.5 लाख हेक्टेयर था। इसके बाद 22 वर्षों में भाजपा सरकार ने इसे बढ़ा कर 60 लाख हेक्टेयर सिंचित रकबे तक किया है जो बहुत बढ़ी उपलब्धि है। हमारा संकल्प है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में इन पांच वर्षों में मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ा कर एक करोड़ हेक्टेयर विकसित किया जाएगा। यह तथ्य मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने नियम 139 के तहत जल संवर्धन विषय पर वक्तव्य देते हुए रखे हैं।
विधानसभा में नियम 139 के तहत चर्चा करते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आजादी के बाद स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए सबसे पहले जल के महत्व को प्रतिपादित किया। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने जल गंगा संवर्धन और जल जीवन मिशन को देश में आरंभ किया जिसका परिणाम है कि हर घर नल जल योजना मूर्त रूप ले रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार ऊंचाइयां छू रही है और जल संरक्षण के लिए उनके द्वारा प्रारंभ की गई योजनाएं मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगीं। हम सभी जानते है कि हमारी प्रमुख सभ्यताएं जल निकायों के आस पास विकसित हुई है। जीवन का आधार, आर्थिक स्थिरता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समानता बिना जल जीवन के संभव नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मात्र डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में 7.5 लाख हेक्टेयर नया सिंचाई रकवा मध्यप्रदेश में बना है। वर्ष 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पहले सिंचाई का रकबा लगभग नगण्य था।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में सिंचाई का रकवा 60 लाख हेक्टेयर पहुॅंच चुका है हमारी सरकार का यह संकल्प है कि इन पॉंच वर्षो के अंदर मध्यप्रदेश में सिंचाई के रकवे में ऐतिहासिक वृद्धि करेगें जिस पर काम चल रहा है, और यह अपने आप में रिकार्ड होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र सरकार के साथ वार्ता करके विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड वॉटर रिचार्ज अंतर्राज्यीय संयुक्त परियोजना तापती बेसिन मेगा रिचार्ज के अवरोध को दूर किया है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए बीना नदी परियोजना, हनौता बांध,चकरपुर बांध, उल्दन बांध परियोजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने का निवेदन किया है
______



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें