SAGAR: भाजपा की जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों की घोषणा : 08 जिला उपाध्यक्ष और 03 महामंत्री बनाए गए
तीनबत्ती न्यूज: 31 अगस्त ,2025
सागर: भारतीय जनता पार्टी ने सागर जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों की घोषणा की है। रविवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला अध्यक्ष रानी पटेल ने यह सूची जारी की है। इसमें कुल 22 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और सह कार्यालय मंत्री शामिल हैं।
ये रही कार्यकारिणी
जिला पदाधिकारियों में
जिला उपाध्यक्ष : अनिल ढिमोले, लक्ष्मण सिंह लोधी, उषा उमेश श्रीवास्तव, दौलत यादव, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, विवेक मिश्रा, अभिजीत सिंह राजपूत और कस्तूरी गोविंद कुर्मी।
जिला महामंत्रीः मितेंद्र चौहान, उमा कृष्ण खटीक और राजेंद्र तिवारी।
जिला मंत्री: अमित नायक, सविता संतोष रोहित, आकांक्षा अभय जैन, महेंद्र सिंह लोधी, पूनम वैभव कुकरैले, महेश पाठक, राजेंद्र मिश्रा और प्रीतम सिंह राजपूत
जिला कोषाध्यक्षः संजय दुबे
जिला कार्यालय मंत्रीः संजय चौबे
जिला सह कार्यालय मंत्रीः राजाराम कुशवाहा
________________




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें