मुख्यमंत्री के स्वागत में दीपावली की तरह सजा खुरई, भव्य स्वागत की तैयारियां,
▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा ऐतिहासिक स्वागत होगा 10 जनवरी को
तीनबत्ती न्यूज: 09 जनवरी, 2026
खुरई। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी की यह खुरई यात्रा स्वागत, सत्कार और उनके अभिनंदन की दृष्टि से कीर्तिमान बनाएगी। मुख्यमंत्री जी का आगमन विकसित और समृद्ध खुरई के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। यह विचार पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए व्यक्त किए। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने देर शाम अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ आमसभा स्थल व हेलीपेड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
___________
वीडियो देखने क्लिक करे
मुख्यमंत्री के स्वागत में दीपावली की तरह सजा खुरई, भव्य स्वागत की तैयारियां,
____________
150 स्वागत मंच बने
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव खुरई के गुलाबरा बगीचा स्टेडियम स्थित हैलीपेड पर 12 बजे हैलीकाप्टर से उतरेंगे। यहां से विशेष रथ में सवार होकर रोड शो के रूप में पुरानी जनपद, परसा चैराहा, झंडा चैक , महाकाली मंदिर, डोहेला किला, पालीटेक्निक रोड होते हुए नवीन गल्ला मंडी के पास आमसभा स्थल पहुंचेंगे। इस दौरान खुरई की बुंदेली परंपरा से उनका अभूतपूर्व स्वागत होगा। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खुरई नगर दीपावली की तरह सजाया गया है। पूरा नगर भाजपा के झंडों, मुख्यमंत्री के पोस्टर और फ्लैक्स से पट गया है। पूरे रास्ते में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के कटाऊट लगे हैं। रोड शो रूट पर लगभग 150स्वागत मंच और सैंकड़ों स्वागत द्वार बनाए गए हैं। रोड शो के रुट पर सभी घरों से मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा होगी। बुंदेली परंपरा के लोकनृत्य, लोकवाद्यों से सजे विभिन्न सांस्कृतिक दल रोड शो रूट पर मुख्यमंत्री के स्वागत में रहेंगे।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बीते दस वर्षों में खुरई का विकास एक दूरगामी विजन के साथ किया गया है। प्रदेश के बड़े, सुंदर, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर शहरों में खुरई का अलग स्थान हो इस सोच के साथ खुरई में विकास-यात्रा की आधारशिला रखी गई थी। अधोसंरचना गत विकास के साथ अब खुरई के औद्योगिक और आर्थिक विकास सहित चहुंमुखी विकास की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि इस विजन और संकल्प को पूरा करने के लिए खुरई के विकास की आकांक्षी खुरई विधानसभा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी के स्वागत में इस खुरई यात्रा को स्वागत और अभिनन्दन की दृष्टि से यादगार बनाएगी। मुख्यमंत्री जी 312 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर रहे हैं। उम्मीद है कि वे अपनी ओर से भी कुछ सौगातें क्षेत्र की जनता को दे सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता से वाट्सएप नंबर के माध्यम से मांगे गए सुझावों के आधार पर बनाया गया मांग पत्र मुख्यमंत्री जी को भेंट किया जाएगा।
पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सभास्थल पर विभिन्न प्रकार के एग्जीबिशन स्टाल लगाए गए हैं जिनके माध्यम से क्षेत्र की विशेषताओं और उपलब्धियों से मुख्यमंत्री जी तथा आमजनता को अवगत कराया जाएगा। इनमें ष्एक जिला-एक उत्पादष् में दर्ज खुरई के प्रसिद्ध कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी शामिल है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डा मोहन यादव करेंगे। सभा स्थल पर गायिका अनन्या पाल के भजन, देशभक्ति गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 बजे ही आरंभ हो जाएगा। पार्किंग, बैठक व्यवस्था, विभिन्न दीर्घाओं, पेयजल, सुरक्षा आदि सभी व्यवस्थाओं का जायजा पूर्व गृहमंत्री ने लिया। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देकर चाक-चैबंद किया गया है ताकि जनसामान्य को सभास्थल तक आने जाने में असुविधा न हो।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता से रोड-शो और आमसभा में पहुंच कर मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत करने की अपील की है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा है कि मुख्यमंत्री जी के स्वागत के लिए दिए गए आप सभी के दो घंटे खुरई के विकास रथ को तेजगति से आगे बढ़ाने में सहायक होंगे।
ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के साथ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चैधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, धनौरा मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, एसडीएम मनोज चैरसिया सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी, नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, हेमचंद्र बजाज, रामनिवास माहेश्वरी, वरिष्ठ पार्षद देशराजसिंह यादव, नीतिराज पटेल, बलराम यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी, विजय जैन वट्टी, रामशास्त्री शुक्ला, मनोज दुबे, अजीतसिंह अजमानी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव कल्लू, राजू चंदेल, जितेन्द्र सिंह धनौरा,उमेश यादव, ब्रजेश महाराज, श्रीमती अर्चना जैन, निशा नागदेव, विकास सराफ, चंद्रप्रताप सिंह, प्रवीण जैन गढ़ौला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रकुमार राय, प्रफुल्ल बोहरे, विष्णु पाराशर, धर्मेन्द्र असाटी, संजय समैया बाबा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश राय, विनोद राजहंस, श्रीमती माधवी कुर्मी, उमा सेन, पुष्पेंद्र सिंह रारौन, लक्ष्मण सिंह लोधी, अमित दुबे, श्रीमती प्रतिभा पुरोहित, इंजीनियर काशीराम अहिरवार, पार्षद इन्द्रराज सिंह उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें