मंत्री प्रहलाद पटेल अस्वस्थ योग गुरु विष्णु आर्य के निवास पर जाकर ली स्वास्थ्य की जानकारी
तीनबत्ती न्यूज: 09 जनवरी, 2026
सागर: सागर नगर में वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद आर्य के पिताश्री ,सक्रिय योगगुरु,पहली बार अस्वस्थता महसूस करने वाले,श्री बिष्णु आर्य के निवास जाकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। उन्होंने कहा कि आदरणीय बिष्णु जी से मेरा युवा अवस्था से आत्मीय संबंध है,वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदर्श स्वयं सेवक एवं जनसंघ के समय से जुड़े हुए हैं ।माँ नर्मदा जी कृपा करें।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिलापंचायत सदस्य सर्वजीतसिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल, श्याम नेमा, सोमेश जड़िया और अमित बैशाखियां आदि मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें