SAGAR NEWS : कार से पकड़ी अवैध शराब : 2 लाख 63 हजार का मशरूका जब्त
तीनबत्ती न्यूज: 29 जनवरी ,2026
सागर: सागर जिले की रहली थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार को पकड़ा है। कार से 7 पेटी देशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में शराब और कार मिलाकर कुल 2 लाख 63 हजार रुपए का मशरुका जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
_____________
वीडियो देखने क्लिक करे
______________________
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रमांक एमपी 15 सीबी 3582 में बड़ी मात्रा में शराब का अवैध रूप से परिवहन किया जा है पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो डिक्की से 7 पेटी देशी शराब बरामद हुई। शराब मिलने पर पुलिस ने कार जब्त कर ली और आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जांच में पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिग पाया गया। पुलिस ने आरोपी हल्केभाई उर्फ हल्ले पटेल निवासी पचारा पिपरिया और नाबालिग के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि शराब का अवैध रूप से परिवहन करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें