Sagar: पुलिस ने पकड़ा 8 लाख की कीमत का 43 किलो गांजा : पिता- पुत्र गिरफ्तार
तीनबत्ती न्यूज: 07 फरवरी, 2026
सागर। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी दलपतपुर से बोलेरो वाहन से 43 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपियो पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को सूचना मिली कि ग्राम दलपतपुर में कोमल सिंह लोधी एवं उसका पुत्र अनिल लोधी अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करते हैं तथा उक्त दिन सफेद रंग की बोलेरो वाहन से गांजा बेचने जाने की तैयारी में हैं।
____________
वीडियो देखने क्लिक करे
पूर्व BJP मंत्री अजय विश्नोई बैठे धरने पर: धान उपार्जन के फर्जीवाड़े को लेकर
__________
दबिश के दौरान आरोपियों के निवास स्थान एवं सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो कार क्रमांक MP-15-ZV-9352 की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें कुल 43.660 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 08 लाख रुपये) बरामद किया गया। साथ ही चार खाकी रंग के उपयोग में लाए गए टेप, कैंची, लोहे का तराजू, 50 ग्राम एवं 200 ग्राम के बाट भी जप्त किए गए। गांजा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) को भी जप्त किया गया।
पुलिस ने कोमल सिंह लोधी, पिता बल्देव लोधी, उम्र 40 वर्ष अनिल लोधी, पिता कोमल सिंह लोधी, उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01, दलपतपुर, थाना बंडा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
जहरीली कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें