Sagar Police : पुलिस प्रशिक्षण शाला के दो अधिकारियों SI प्रणेद्र तिवारी और हेड कांस्टेबिल जितेंद्र कोरी को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक
तीनबत्ती न्यूज : 07 फरवरी, 2026
सागर: पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर ( Police Training School Sagar ) के लिए गौरव का क्षण है कि भारत सरकार गृह मंत्रालय की जारी सूची के अनुसार उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दो अधिकारियों को “उत्कृष्ट सेवा पदक” (Utkrisht Seva Padak ) से सम्मानित किया गया है। उप निरीक्षक SI प्रणेंद्र तिवारी एवं हेड कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार कोरी को उनकी सराहनीय, निष्ठावान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान दोनों अधिकारियों को उनके उच्च अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, प्रशिक्षण संबंधी दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन तथा पुलिस प्रशिक्षण शाला में गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उनके मार्गदर्शन एवं कार्यशैली से नवप्रशिक्षुओं में अनुशासन, पेशेवर दक्षता एवं सेवा-भावना का प्रभावी विकास हुआ है।
एसपी ने दी बधाई
पीटीएस की पुलिस अधीक्षक श्रीमती लवली सोनी ने दोनों सम्मानित अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं तथा आशा व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी इसी निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यबोध के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
____________
वीडियो देखने क्लिक करे
पूर्व BJP मंत्री अजय विश्नोई बैठे धरने पर: धान उपार्जन के फर्जीवाड़े को लेकर
__________

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें