Sagar Crime : रेत व्यापारी से सवा करोड़ की ठगी : प्राईवेट जाब और कमाने का दिया झांसा
तीनबत्ती न्यूज : 08 फरवरी ,2026
सागर: फोन पर लुभावने झांसे और कमाई का ऑफर देकर ठगने कि घटनाए अब आम होने लगी है। सागर जिले के केसली थास क्षेत्र निवासी एक रेत व्यापारी के साथ सवा करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। केसली थाना क्षेत्र में रेत व्यापारी से 1.26 करोड़ रुपए की ठगी गई है। ठगों ने व्यापारी को प्राइवेट जॉब और अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। जिसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर करा लिए। धोखाधड़ी का मामला सामने आते ही रेत व्यापारी ने केसली थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। शिकायत पर जांच करते हुए केसली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय
व्हाट्सअप के जरिए हुई शुरुआत
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, फरियादी विपेंद्र यादव निवासी केसली ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह खेती-किसानी और रेत का व्यापार करते है। 15 अप्रैल 2025 को वाट्सएप नंबर पर रश्मिका नाम की महिला ने संपर्क किया। उसने प्राइवेट जॉब और अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर पैसे लगाना शुरू कर दिया। उसने 22 अप्रैल से 22 सितंबर 2025 तक मुझसे अलग-अलग बैंक खातों में 1 करोड़ 26 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। उक्त राशि स्वयं के बैंक खातों से ट्रांसफर की। व्यापारी ने रकम रिश्तेदार और दोस्तों से ली थी।
लेकिन रश्मिका और उसके अन्य साथियों के खातों में पैसा भेजने के बाद उन्होंने न तो मुनाफा और नौकरी दी और न ही अब पैसा वापस लौटा रहे है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें