नवरात्रि पर मंत्री गोविंद राजपूत ने किया कन्या पूजन : चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान
तीनबत्ती न्यूज: 21 मार्च 2026
सागर: नवरात्रि के पावन अवसर पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सपरिवार कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने देवी स्वरूप कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर उनका विधि-विधान से पूजन किया और उन्हें भोजन कराकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत, पुत्र आकाश सिंह राजपूत सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी कन्याओं को उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है, क्योंकि कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। हिंदू धर्मग्रंथों और शास्त्रों के अनुसार कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के दौरान उन्हें पूजना और भोजन कराना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है,
शास्त्रों में कहा गया है कि 2 से 10 वर्ष की कन्याएं देवी के विभिन्न रूपों का प्रतीक होती हैं।
कन्या पूजन का एक महत्वपूर्ण संदेश यह भी है कि समाज में बेटियों का सम्मान किया जाए। यह परंपरा हमें सिखाती है कि कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका आदर करना चाहिए।
पढ़ने क्लिक करे : सागर CMHO डॉ ममता तिमोरी को सेवानिवृत्त करने के आदेश नियम विरुद्ध कर रही थी दो सालों से नौकरी : कटघरे में स्वास्थ्य विभाग
कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री राजपूत और उनके परिवार ने देवी स्वरूप कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें