Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर में कार में आग लगने से डॉक्टर की पत्नी कार में जिंदा जलकर खाक : डाक्टर सुरक्षित : मामला संदिग्ध , परिजनों को हत्या की आशंका

सागर में  कार में आग लगने से डॉक्टर की पत्नी कार में जिंदा जलकर खाक : डाक्टर सुरक्षित : मामला संदिग्ध , परिजनों को हत्या की आशंका


तीनबत्ती न्यूज: 21 मार्च ,2026

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से दर्दनाक हादसे में डॉक्टर की पत्नी की कार में अंदर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास हुए इस भीषण अग्निकांड में गढ़ाकोटा के  प्रसिद्ध डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी सीमा पटेल की कार के अंदर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। उधर इस हादसे में डॉक्टर सुरक्षित बच निकला। इस मामले मृतिका के भाई ने डाक्टर पर गम्भीर आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

_______________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में डॉक्टर की पत्नी कार में जिंदा जली : डाक्टर सुरक्षित : मामला संदिग्ध

_____________


पत्नी का इलाज कराने सागर आ रहे थे डॉक्टर 


सागर जिले के गढाकोटा के प्रसिद्ध डॉक्टर नीलेश कुर्मी (पटेल) अपनी पत्नी सीमा कुर्मी की तबीयत खराब होने पर उन्हें कार से सागर ला रहे थे। तभी सागर-दमोह रोड पर चनाटोरिया टोल प्लाजा के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने पर डॉक्टर कार से सुरक्षित बाहर निकल आया लेकिन पत्नी जिंदा जल गई। आग इतनी तेज थी कि  सीमा कार के अंदर जलकर खाक हो गई। पूरी कार जलकर खाक हो गई। बताया जाता है दो साथी और थे। सभी सुरक्षित बच निकले।  

यह भी पढ़ेंहत्या के प्रकरण में पेरोल से फरार हुआ दूसरा सगा भाई 15 साल बाद गिरफ्तार : ईद पर मिलने आया था घर ▪️एक भाई हुआ था जयपुर से गिरफ्तार 15 साल बाद


सूचना पर फायर फाइटर मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। सनौधा थाना प्रभारी भारत सिंह सहित पुलिस बल पहुंचा।शनिवार की सुबह से एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। जिस कार में आग लगी, उसमें सीएनजी किट लगी हुई थी।



भाई बोला- दीदी को अस्पताल ले जा रहे थे जीजा, दोनों में अनबन थी


मृतका सीमा कुर्मी के भाई लोकेश पटेल ने बताया कि गढ़ाकोटा में दीदी रहती थी। शनिवार सुबह करीब 4 बजे जीजा नीलेश कुर्मी का फोन आया और उन्होंने बताया कि दीदी को हॉर्ट अटैक आया है। सीने में दर्द हो रहा है। राय हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। सूचना पर हम लोग भी अस्पताल के लिए रवाना हुई। इसी भी फोन आया कि सानौधा के पास एक्सीडेंट हो गया है। थोड़ी देर बाद फिर फोन आया कि कार में आग लग गई है। जिसमें सीमा जल गई। भाई लोकेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि दीदी और जीजा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मुझे संदेह है कि दीदी को बेहोश या मारकर वे कार में लेकर आए। इसी दौरान आग में आग लगा दी गई। यदि एक्सीडेंट होता तो घटनास्थल पर कोई निशान मिलते। लोकेश ने मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उधर इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वही घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं सरगर्म है। 



मामले की जांच जारी

मामले की जांच कर रहे सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि कार में आग लगी थी। जिसमें महिला की जलने से मौत हुई है। मामले में एफएसएल टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। मामला दर्ज कर हर बिंदु पर जांच की जा रही है।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive