सीएम डॉ मोहन यादव का 18 अप्रैल को नरयावली में प्रस्तावित आगमन : विधायक प्रदीप लारिया ने ली तैयारी बैठक
तीनबत्ती न्यूज: 12 अप्रैल, 2026
सागर: सीएम डॉ मोहन यादव का 18 अप्रैल को नरयावली में प्रस्तावित आगमन को लेकर विधायक प्रदीप लारिया ने तैयारी बैठक ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संदीपनी विद्यालय के लोकार्पण सहित करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे । विधायक कार्यालय में विधानसभा स्तरीय वृहद बैठक संपन्न हुई।
नारयावली के सम्मान का उत्सव
बैठक में विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन मात्र एक शासकीय दौरा नहीं, बल्कि नरयावली के सम्मान और विकास का उत्सव है। बैठक में विधायक श्री लारिया ने दिशा-निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ और ग्राम केंद्र से आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विधायक लारिया ने कहा, "यह जनता का कार्यक्रम है, इसलिए हर घर तक आमंत्रण पहुंचना चाहिए।" मुख्यमंत्री के मार्ग से लेकर सभा स्थल तक नरयावली की सांस्कृतिक झलक दिखनी चाहिए। स्वागत द्वारों, झंडों और पुष्पवर्षा के साथ जन-जन में उत्साह का संचार हो। कार्यक्रम की सुगमता के लिए जिम्मेदारी का बंटवारा किया गया। इसमें व्यवस्था और प्रबंधन के लिए अलग-अलग टोलियां बनाई गईं।
बैठक के दौरान जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने अपनी सक्रियता दर्ज कराई। विधायक लारिया ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नरयावली विधानसभा शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि "18 अप्रैल को होने वाला यह कार्यक्रम नरयावली के विकास का प्रतीक बनेगा। हम अपने मुख्यमंत्री का स्वागत ऐसी आत्मीयता से करेंगे कि वह नरयावली के स्नेह को सदैव याद रखेंगे।"
ये हुए शामिल
इस अवसर पर नपाध्यक्ष मिहीलाल, प्रभुदयाल पटेल, चैन सिंह, चैतराम अहिरवार, मधुकर जाटव, जयंती मौर्य, आफीसर यादव, कपिल कुशवाहा, श्याम सुंदर मिश्रा, सौरभ केसरवानी, अंकित तिवारी, सोहन लोधी, पार्षदगण, एल्डरमैन, महिला मोर्चा सहित प्रमुख भाजपा पदाधिकारी और ऊर्जावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें