जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: सड़क दुर्घटनाओं में शून्य मृत्यु जिला बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करें ▪️सिविल लाइन पर यातायात सिग्नल शीघ्र शुरू करें : जरुआखेड़ा आरओबी का कार्य शीघ्रता से करें : कलेक्टर

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: सड़क दुर्घटनाओं में शून्य मृत्यु जिला बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करें

▪️सिविल लाइन पर यातायात सिग्नल शीघ्र शुरू करें : जरुआखेड़ा आरओबी का कार्य शीघ्रता से करें : कलेक्टर


तीनबत्ती न्यूज:  28 अप्रैल 2026

सागर: सड़क दुर्घटनाओं में शून्य मृत्यु जिला बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करें, सिविल लाइन पर यातायात सिग्नल शीघ्र शुरू करें, सागर खुरई रोड पर जरुआखेड़ा आरओबी का कार्य शीघ्रता से करें, सभी कृषि मंडियों में आने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेडियम लगाने का कार्य करें, एंबुलेंस एवं पेट्रोलिंग वाहन चालकों को प्रशिक्षण देकर रिस्पांस टाइम मेंटेन करें, राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी डिवाइडरों पर अनावश्यक कट को तत्काल दूरस्त करें। उक्त निर्देश कलेक्टर समिति प्रतिभा पाल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  विकास शहवाल, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर  अविनाश रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट  गगन बिसेन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहगुनिया, लोक निर्माण विभाग की अधिकारी साहित्य तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंगांजे की खेती और बिना पर्ची दवा बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही: कलेक्टर प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशः नशे के खिलाफ चलेगा जीरो टॉलरेंस अभियान

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए की सागर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु को जीरो करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किया जावे एवं ब्लैक स्पॉट पर अभिलंब कार्यवाही की जाकर उनको समाप्त करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जहां चल रहे हैं वहां पर साइन बोर्ड लगाएं एवं स्पीड ब्रेकर भी बनाएं। ट्रांसपोर्ट नगर एवं नए बस स्टैंड को विस्थापित करने के लिए ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एवं बस ऑपरेटर की बैठक तत्काल बुलाए।


मकरोनिया चौराहे से बंडा रोड के अधूरे रोड डिवाइडर का काम शीघ्रता से पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि एंबुलेंस चालकों एवं टोल नाको पर मौजूद पेट्रोलिंग वाहनों की चालकों को प्रशिक्षण दें जिससे कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल रिस्पांस मिले और वह गोल्डन एवर में अस्पताल में पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जिले की सभी कैशलेस अस्पतालों की सूची जारी करें एवं एंबुलेंस चालकों को अवगत कराएं जिससे कि जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के पूर्व कैशलेस अस्पताल में पहुंचकर घायल व्यक्ति का इलाज सुनिश्चित कराया जा सके।


कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए की सेव लाइव फाउंडेशन के द्वारा पूर्व में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट पर शीघ्रता से कार्रवाई करें एवं उनका समाप्त कारण उन्होंने कहा कि इसके बाद भी कहीं कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित सड़क से संबंध विभाग का अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी दोषी होगा ।


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

 -----------------------



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें