स्व. श्री किशन का देहदान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान

स्व. श्री किशन का देहदान  बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान


तीनबत्ती न्यूज:  24 अप्रैल 2026

सागर: बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय BMC सागर में आज मानवता और समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली।  सागर जिले के रहली निवासी स्वर्गीय श्री किशन के परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर का देहदान कर उसे एनाटॉमी विभाग को शिक्षण एवं अनुसंधान के उद्देश्य से समर्पित किया।

यह भी पढ़ें: मानवता की सर्वोच्च सेवा: सुगंधी बाई जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान और देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित

परिजनों की सहमति और इच्छा के अनुसार महाविद्यालय द्वारा पार्थिव शरीर को स्वीकार किया गया, जिससे भविष्य में मेडिकल छात्रों के प्रशिक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

----------

देहदाता का विवरण:

नाम: स्व. श्री किशन

आयु: 54 वर्ष

पता: राम नगरी वार्ड, रहली, जिला सागर

परिजन: पत्नी किरण, पुत्र प्रभांशु, पुत्र हिमांशु, पुत्री सुनैना

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे
सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक  शैलेन्द्र  जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए
------------


इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी.एस. ठाकुर एवं एनाटॉमी विभाग के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता और विभागाध्यक्ष ने देहदाता के परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।


महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह संस्थान में सातवां देहदान है, जिसे सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।महाविद्यालय परिवार ने स्व. श्री किशन के परिजनों के इस महान और समाजोपयोगी कार्य के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें