Sagar News: खदान में नहाते समय 3 युवक डूबे, एक का शव मिला, दो की तलाश जारी ▪️सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुख: विधायक प्रदीप लारिया पहुंचे घटनास्थल पर

Sagar News: खदान में नहाते समय 3 युवक डूबे, एक का शव मिला, दो की तलाश जारी

▪️सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुख: विधायक प्रदीप लारिया पहुंचे घटनास्थल पर




तीनबत्ती न्यूज : 24 अप्रैल, 2026

सागर। सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ा के पास स्थित एक क्रेशर की खदान में नहाने गए युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। पानी में नहाते समय 3 युवक डूब गए। साथियों ने उन्हें डूबते देखा तो तुरंत बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। बताया जाता है कि  सात दोस्त नहाने गए थे।  घटनास्थल पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया पहुंचे है।




--------------

वीडियो देखने क्लिक करे
सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक  शैलेन्द्र  जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए
------------

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, जिसने सर्चिंग के दौरान अब तक एक युवक का शव बरामद कर लिया है।

मृतक की पहचान अभिषेक उर्फ अध्धा (20 वर्ष), निवासी कैंट क्षेत्र के रूप में हुई है। वहीं उसके दो साथी तनिश कोरी (19 वर्ष) और तेजराम पटेल (20 वर्ष) अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।


बताया जा रहा है कि घटना के समय कुल 07  युवक मौके पर मौजूद थे, जिनमें से 3 पानी में डूब गए। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और लापता युवकों की तलाश की जा रही है।




सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुख

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सागर जिले के थाना बहेरिया के अंतर्गत गुड़ा ग्राम में युवकों के तालाब में डूबने का समाचार अत्यंत दुखद है। तीन में से एक युवक का शव निकाला गया है, जबकि शेष दो युवकों की तलाश SDERF की टीम कर रही है।मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। शासन की ओर से प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये है । ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें: स्व. श्री किशन का देहदान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान

सात दोस्त थे तीन डूबे

तहसीलदार राहुल गौंड ने बताया कि " 7 दोस्त नहाने यहां आए थे। इनमें से तीन डूब गए थे। इनमें से एक का शव मिला है। बाकी की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें