बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में 11वां देहदान: दिवंगत गीता बाई अग्रवाल को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ दी गई सम्मानपूर्ण अंतिम विदाई

बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में 11वां देहदान: दिवंगत गीता बाई अग्रवाल को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ दी गई सम्मानपूर्ण अंतिम विदाई


तीनबत्ती न्यूज| 27 मई 2026

सागर:  मानवता, समाजसेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए सागर के बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को 11वां देहदान संपन्न हुआ। सागर के बाईसा मुहल्ला (नरयावली नाका वार्ड) निवासी दिवंगत श्रीमती गीता बाई पति स्व भगवानदास अग्रवाल  के पार्थिव शरीर को उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण के उद्देश्य से महाविद्यालय के एनाटॉमी (शारीरिक रचना) विभाग को सौंपा गया।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

-----------------

 ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया

शासन के नियमानुसार दिवंगत देहदाता को चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में पूरे सम्मान के साथ ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस दौरान भावुक माहौल में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके इस महान निर्णय को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के इतिहास में यह 11वां देहदान है।

यह भी पढ़ेंसागर के सिंघई परिवार ने पेश की नेत्रदान- देहदान की मिसाल: श्रीमती किरण सिंघई का नेत्रदान और देहदान : तीन साल पहले पति प्रकाश चंद सिंघई का भी हुआ था देहदान

देहदान के इस पुनीत अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर, एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष, विभागीय स्टाफ तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा शिक्षा में देहदान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और इसे मानव कल्याण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान बताया गया।

--------------------

सागर कलेक्टोरेट में युवक ने जलाई रामचरित मानस : आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हिरासत में

____________

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और मानव कल्याण के इस महान एवं पुण्य कार्य के लिए पूरा बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय परिवार दिवंगत आत्मा को नमन करता है। उन्होंने कहा कि देहदान जैसे निर्णय समाज को नई दिशा देने वाले होते हैं और चिकित्सा के क्षेत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस अनुकरणीय कार्य के लिए आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हुआ देहदान : देहदानी स्व. अमोल रजक को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष द्वारा दिवंगत के परिजनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार पत्र भी सौंपा गया। परिवार के इस निर्णय को सामाजिक सरोकार और जागरूकता का प्रेरक उदाहरण बताया गया।

यह भी पढ़ें: स्व. श्री किशन का देहदान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान


देहदाता का विवरण:

स्व. श्रीमती गीता बाई (आयु 76 वर्ष), पति स्व. भगवानदास अग्रवाल, निवासी बैसा मुहल्ला, नरयावली नाका वार्ड, सागर।

यह भी पढ़ें: मानवता की सर्वोच्च सेवा: सुगंधी बाई जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान और देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित

देहदान के लिए सहमति देने वाले परिजन:

श्री नीलेश अग्रवाल (भतीजा), श्री राजेश अग्रवाल (भतीजा), श्री उमेश अग्रवाल (भतीजा), देवाशीष अग्रवाल (नाती) एवं डॉ. राघव गुप्ता (नाती) शामिल रहे।


यह भी पढ़ें: गवेषणा संवाद:मृत्यु के बाद के विधिक अधिकार: देहदान और अंगदान करने के नियमों के सरलीकरण कराए जाने पर विमर्श

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें