50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

50 हजार की रिश्वत लेते  सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख


तीनबत्ती न्यूज|27 मई 2026

इंदौर/खरगोन:  लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर, जिला खरगोन के सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला सहायक प्राध्यापक की पोस्टिंग करवाने के नाम पर 4 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

-----------------

लोकायुक्त पुलिस में की थी शिकायत

लोकायुक्त इंदौर के अनुसार, मानपुर निवासी मनोज वास्केल ने पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) इंदौर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी उर्मिला वास्केल का चयन पीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ था। उनकी पोस्टिंग पहले दलौदा (मंदसौर) में हुई थी, जिसे धार कॉलेज में करवाने का दावा करते हुए आरोपी सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पोस्टिंग घर के नजदीक करवाने के नाम पर 4 लाख रुपए मांगे, जिसमें से वह पहले ही 1 लाख रुपए ले चुका था और शेष राशि की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ेंपन्ना: सर्राफा व्यापारी से 95 हजार की पुलिस वसूली: TI समेत 3 पुलिसकर्मियों और साथी पर FIR, सभी फरार ▪️व्यापारी को झूठे मामले में फंसाने का मामला: एसपी ने कराई जांच : TI सहित तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड

मधुबन ढाबे पर बिछाया जाल, 50 हजार लेते पकड़ा गया आरोपी

लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद 27 मई को आरोपी और आवेदक के बीच बातचीत के अनुसार 50 हजार रुपए की किश्त देने का समय तय हुआ।

यह भी पढ़ेंसागर जिले से गिरफ्तार हुई फर्जी महिला डॉक्टर : फर्जी डिग्रियों के सहारे डॉक्टर बन करोड़ों कमाने वाली पर 25 हजार का था इनाम

आरोपी ने आवेदक को धामनोद बायपास स्थित मधुबन ढाबे पर बुलाया। यहां पहले से तैनात लोकायुक्त की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आत्माराम सोलंकी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: MP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई


आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।


यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा


ट्रैप दल में शामिल रहे अधिकारी

कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, रामेश्वर निगवाल, आशीष नायडू और प्रभात मोरे शामिल रहे।

लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें: दमोह में लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें