12 वर्षों में 15,903 यूनिट रक्तदान से 48 हजार जिंदगियों को जीवनदान : रक्तदान अश्वमेध यज्ञ से भी बड़ा यज्ञ : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह
फूलमाला-होर्डिंग्स नहीं, 5 लाख की उपयोगी सामग्री से हुआ भूपेन्द्र सिंह का स्वागत
तीनबत्ती न्यूज: 21 मई,2026
सागर। बीते 12 साल में मेरे जन्मदिन पर 15903 यूनिट रक्तदान हुआ है जो बुंदेलखंड के पांच जिलों, भोपाल और विदिशा के सरकारी अस्पतालों को सौंप दिया गया जिससे हजारों जरूरतमंदों का जीवन बचा सका है। मैं रक्तदाताओं का ऋणी हूं, उन्होंने अश्वमेध यज्ञ से भी बड़ा काम रक्तदान करके किया है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने जन्मदिन पर आयोजित रक्तार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में अविराज सिंह ने सस्वर महिषासुरमर्दिनी स्रोत का कंठस्थ पाठ सुनाया। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के शुभचिंतकों ने 11 कूलर, 11 व्हील चेयर और लाखों रुपए कीमत की ऐसी सामग्री भेंट कर उनका स्वागत किया जो जनोपयोगी है और जरूरतमंदों के काम आए। उन्होंने सभी 11 कूलर बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को दान कर दिए।
पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उनके जन्मदिवस की पूर्व वेला में पिछले 12 वर्षों से आयोजित किए जा रहे रक्तदान अभियान ने अब सेवा और मानवता का एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया है। इस वर्ष आयोजित चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर के साथ 12 वर्षों में कुल 15 हजार 903 यूनिट रक्त संग्रह का अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित हुआ है, जिसके माध्यम से लगभग 50 हजार जरूरतमंद लोगों को जीवनरक्षक सहायता मिल सकी है। होटल ग्रांड दीपाली में आयोजित रक्तार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और यही कारण है कि उन्होंने अपने जन्मदिवस को उत्सव नहीं, बल्कि मानव सेवा का पर्व बनाया।
पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि केवल रक्त संग्रह नहीं, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का बढ़ना है। उन्होंने कहा कि पहले लोग रक्तदान को लेकर अनेक भ्रांतियों से घिरे रहते थे, लेकिन अब युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2221 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है। भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बावजूद युवा 50 से 100 किलोमीटर दूर से बाइक चलाकर रक्तदान करने पहुंचे। कुल रक्तदाताओं में लगभग 60 प्रतिशत युवा रहे, जबकि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरणा दी।
---------
वीडियो देखने क्लिक करे
------------
श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्हें सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि अब सागर मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक स्थापित होने का आदेश जारी हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिला विकास समिति की बैठक में उन्होंने यह प्रस्ताव रखा था कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ब्लड बैंक स्थापित किया जाए, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में 5 हजार से 10 हजार यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि अब ब्लड बैंक की क्षमता 1000 से बढ़कर 1200 यूनिट हो गई है और अगले वर्ष तक इसे 5000 यूनिट तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 6 करोड़ रुपये की राशि पहले से स्वीकृत है और आने वाले दो-तीन महीनों में आधुनिक सुविधाओं सहित ब्लड बैंक शुरू होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष सागर के साथ-साथ दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना तथा अन्य जिलों को भी रक्त उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ और दमोह से आए चिकित्सकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने जीवन में इतना विशाल और व्यवस्थित रक्तदान शिविर पहली बार देखा। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प अब केवल सागर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में कोई भी गरीब व्यक्ति रक्त के अभाव में परेशान न हो, यह सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से उनके कार्यालय में 24 घंटे संचालित होने वाली “ब्लड हेल्पलाइन” शुरू की गई है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन 10 से 15 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है।
श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्तदान का महत्व वही व्यक्ति समझ सकता है, जिसके परिजन अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हों। उन्होंने कहा कि कई गरीब परिवार ऐसे होते हैं जिनके पास न तो रक्तदाता होते हैं और न ही बाजार से रक्त खरीदने की आर्थिक क्षमता। ऐसे समय में रक्तदान करने वाले लोग किसी देवदूत से कम नहीं होते। उन्होंने कहा कि जब किसी मरीज के शरीर में रक्त पहुंचता है और उसकी सांसें फिर से चलने लगती हैं, तब वही रक्त साक्षात ईश्वर का स्वरूप प्रतीत होता है। इसी भावना से उन्होंने विभिन्न अस्पतालों को रक्त समर्पित करते समय रक्त की थैलियों को प्रणाम किया, क्योंकि वही रक्त किसी के जीवन का आधार बनता है।
__________
देखने नीचे क्लिक करे
सुखद तस्वीर: पिता का जन्मदिन :बेटी का रक्तदान, बेटे ने दिया प्रमाणपत्र
________________&
उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी पद या राजनीतिक स्थिति का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे सेवा का पवित्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जब वे मंत्री थे तब भी रक्तदान शिविर आयोजित होते थे, लेकिन आज मंत्री पद पर न रहने के बावजूद रक्तदान के रिकॉर्ड लगातार टूट रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि यदि उद्देश्य मानवता और सेवा का हो तो समाज स्वयं जुड़ता चला जाता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर सदैव उसी व्यक्ति के साथ खड़ा रहता है, जिसका उद्देश्य पवित्र होता है।
श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने 12 वर्ष पूर्व यह संकल्प लिया था कि जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव की जगह समाजोपयोगी आयोजन बनाया जाएगा। इसी सोच के तहत उन्होंने फूल-मालाओं, पटाखों, केक और भव्य स्वागत की परंपरा से स्वयं को दूर किया। उन्होंने बताया कि अब वे न तो मालाएं पहनते हैं और न ही स्वागत स्वरूप बुके स्वीकार करते हैं। इसके स्थान पर वे लोगों से कंबल, पंखे, व्हीलचेयर, स्टेशनरी और अन्य उपयोगी सामग्री देने का आग्रह करते हैं, जिन्हें बाद में गरीब परिवारों, अस्पतालों और जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने बताया कि केवल सात महीनों में उन्हें लगभग 7000 कंबल प्राप्त हुए, जिन्हें गरीब परिवारों में वितरित किया गया, जबकि सैकड़ों पंखे और अन्य सामग्री भी जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई।
यह भी पढ़ें : चार दिवसीय रक्तदान शिविर में दूसरे दिन तक 824 यूनिट ब्लड जमा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान का उत्साह
उन्होंने कहा कि फ्लेक्स और होर्डिंग लगाने से कोई नेता नहीं बनता, बल्कि लोगों के दिलों में स्थान बनाने वाला ही सच्चा जननेता होता है। उन्होंने उज्जैन सिंहस्थ के समय का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री रहते हुए उन्होंने तीन महीने तक अपना कोई व्यक्तिगत होर्डिंग नहीं लगने दिया और पूरी निष्ठा से सेवा कार्य किया। उसी कार्य के आधार पर बाद में उन्हें प्रदेश का गृह मंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन मानव सेवा और गरीबों की दुआ जीवनभर साथ रहती है।
वरिष्ठ विधायक श्री बृजबिहारी पटैरिया ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा अपने जन्मदिवस की पूर्व वेला में आयोजित विशाल रक्तदान महाअभियान ने सेवा और मानवता का नया इतिहास रच दिया है। विगत 12 वर्षों में 15 हजार 903 यूनिट रक्त संग्रह कर इस अभियान ने न केवल हजारों लोगों को जीवनदान देने का कार्य किया है, बल्कि पूरे प्रदेश में रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप भी प्रदान किया है। होटल ग्रांड दीपाली में आयोजित रक्तार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य और महादान है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रतिवर्ष यह अभियान नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, वह अपने आप में अद्भुत और प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता, क्योंकि इसकी वास्तविक आवश्यकता वही समझ सकता है जिसने संकट की घड़ी में रक्त की कमी का दर्द देखा हो। उन्होंने अपने निजी अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद जब वे गंभीर रूप से बीमार पड़े और दिल्ली में उपचार चल रहा था, तब चिकित्सकों ने तत्काल ताजा रक्त की आवश्यकता बताई थी। उस समय परिवार और परिचितों द्वारा बड़ी कठिनाई से रक्त की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि उसी समय उन्हें महसूस हुआ कि जीवन में रक्त का महत्व कितना बड़ा है। उन्होंने कहा कि धन, पद और संसाधन उस समय बेकार हो जाते हैं जब मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है और रक्त उपलब्ध नहीं होता।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रुद्राक्ष धाम मंदिर में विराजमान भगवान श्री राधा कृष्ण जी, दक्षिणमुखी हनुमान जी के चित्रों व पं देवप्रभाकर शास्त्री की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात युवा नेता अविराज सिंह ने आदिशंकराचार्य द्वारा मां शक्ति की आराधना में रचित मां महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् का कंठस्थ सस्वर पाठ सुनाया। जटिल संस्कृत शब्दों की इस कर्णप्रिय रचना का 17 मिनट अवधि का कंठस्थ पाठ सुन कर श्रोता स्तब्ध हो गए, कर्तल ध्वनि से सभी ने अविराज सिंह की सराहना की। तत्पश्चात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का जन्मदिन के अवसर पर स्वागत और अभिनन्दन का क्रम आरंभ हुआ। जन्मदिन पर आयोजित रक्तार्पण कार्यक्रम में उनको शुभकामनाएं देने आए लोगों ने लगभग 5 लाख रुपए कीमत की जनोपयोगी सामग्री भेंट की। ज्ञात हो कि उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों को अपना संकल्प याद दिलाते हुए दो दिन पूर्व ही अपील जारी कर दी थी कि उनका फूल मालाओं, बुके से स्वागत नहीं करें और न ही बधाई, शुभकामनाओं के होर्डिंग्स, फ्लैक्स,कटाउट्स में धन का अपव्यय किया जाए। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की इस अपील और संकल्प को देखते हुए कार्यक्रम में सभी आगंतुकों ने उनको ऐसी उपयोगी सामग्री भेंट में दी जो जरूरतमंदों को बांटी जा सके।
स्वास्थ्य विभाग की क्षेत्रीय संचालक डा नीना गिडियन, उपसंचालक स्वास्थ्य डा आर्य, जिला ब्लडबैंक प्रभारी डा महेश जैन ने पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित 16 मई से 19 मई तक चार दिवसीय रक्तदान शिविर में संग्रहीत कुल 2221 यूनिट ब्लड शासकीय जिला चिकित्सालयों के ब्लड बैंकों को सौंपे जाने का प्रमाणपत्र सौंपा।
कार्यक्रम की रुपरेखा वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष रोहित ने रखी। कार्यक्रम को पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक कुरवाई वीर सिंह पवार, पूर्व विधायक बीना महेश राय, सागर महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, टीकमगढ भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह,स्टेट बार एसोसिएशन चेयरमैन डा रश्मि ऋतुजैन, हाईकोर्ट की उपमहाधिवक्ता श्वेता यादव ने भी संबोधित किया। आभार लक्ष्मण सिंह ने तथा संचालन अजय तिवारी ने किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों में देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया, पूर्व विधायक बीना महेश राय, पूर्व विधायक वीर सिंह पवार कुरवाई, पूर्व सांसद डा सुशील तिवारी, चंद्रप्रताप सिंह खुरई, अनुराग प्यासी, क्षत्रिय महासभा जिला सागर अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा,वीनूशमशेर जंगबहादुर राणा, सतेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह ढाना, अशोक श्रीवास्तव, रमेश मुन्ना रावत, संजय बापट बीना,सरोज राजपूत टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष, सीमा राय, प्रीति सिंह, मालथौन नपं अध्यक्षजयंत सिंह बुंदेला, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, नपा उपाध्यक्ष गंजबासौदा संदीप सिंह, एडवोकेट श्वेता यादव, पार्षद रामू ठेकेदार, पार्षद सोमेश जड़िया, पार्षद रूबी पटेल, पार्षद राजकुमार पटेल, पार्षद शैलेंद्र ठाकुर, पार्षद सूरज घोसी, अरविंद तोमर, सतेंद्र सिंह होरा, आशीषप टैरिया, बार एसोसिएशन सागर सचिन वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, डा जीएस ठाकुर, डा लक्ष्मी ठाकुर, रवींद्र सिंह गौर, दलहन संघ अध्यक्क्ष महेश साहू, शारदाबाई खटीक, लक्ष्मण सिंह, संतोष दुबे, अजय तिवारी देवचैरी, अभिषेक खरे टीकमगढ़ सहित हजारों गणमान्य जन उपस्थित रहे।
---------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें