एसपी बंगले के सामने कारों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

एसपी बंगले के सामने कारों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस


तीनबत्ती न्यूज: 20 मई,2026

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में एसपी बंगले के सामने घरों के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ कर उत्पात मचाने वाले बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने सदर क्षेत्र में पैदल जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया। इस दौरान आरोपी खुद बोलते नजर आए— “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।” आरोपियों को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

एसपी बंगले के पास वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

-------------------


जानकारी के अनुसार, घटना कैंट थाना क्षेत्र की है, जहां कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे। गालियां देने से मना करने पर आरोपी नोमान ने झूमाझटकी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने घरों के बाहर खड़ी वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पथराव कर चार कारों के शीशे फोड़ दिए और इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें: सागर जिले से गिरफ्तार हुई फर्जी महिला डॉक्टर : फर्जी डिग्रियों के सहारे डॉक्टर बन करोड़ों कमाने वाली पर 25 हजार का था इनाम


घटना की शिकायत मिलने पर कैंट पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने नोमान, मुन्नू उर्फ इमरान खान, एहशान खान, राहिल और समीर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

दबिश देकर पकड़े गए आरोपी

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने कैंट क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि कारों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें