कृषक मित्र योजना में वित्तीय अनियमितता पर सागर में पदस्थ संविदा सहायक अभियंता सेवा से बर्खास्त
तीनबत्ती न्यूज| 06 मई 2026।
जबलपुर : मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा “मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना” के क्रियान्वयन में पाई गई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए सागर स्थित उपसंभाग-II में पदस्थ संविदा सहायक अभियंता श्री अवनीश जरोलिया की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है।श्री जरोलिया को एस.टी.सी. उपसंभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।
--------------------
वीडियो देखने क्लिक करे
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत : उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
_______________
जांच समिति हुई थी गठित
योजना के अंतर्गत सामग्री आहरण एवं कार्यों के निष्पादन में अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने पर मुख्यालय स्तर से तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं उपलब्ध दस्तावेजों के परीक्षण में यह पाया गया कि कृषक मित्र योजना के तहत अनेक कार्यों के लिए बिना विधिवत कार्यादेश जारी हुए क्षेत्रीय भंडार, सागर से लगभग 73 लाख रुपये मूल्य की सामग्री का आहरण किया गया।
----------------
वीडियो देखने क्लिक करे
सागर में नवागत एसपी ने संभाली कमान अधिकारियों की ली बैठक : जनसुनवाई में सुनी समस्याएं और दिए निर्देश
------------------------
राशि निकाली
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित अधिकारी द्वारा विभिन्न पदनामों का उपयोग करते हुए सामग्री आहरित की गई तथा कंपनी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं संविदा सेवा नियमों का पालन नहीं किया गया। कंपनी ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए संविदा सेवा (अनुबंध एवं सेवा की शर्तें) संशोधित नियम-2023 के अंतर्गत कार्रवाई की।
---------------
वीडियो देखने क्लिक करे
_____________
कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या शासकीय योजनाओं में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
----------
एडिटर : विनोद आर्य
________



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें