“आपकी महापौर आपके द्वार” और जन चौपाल का 15 वा शिविर: मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान
तीनबत्ती न्यूज|06 मई 2026
सागर: नगर निगम द्वारा संचालित “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” अभियान के तहत तिली वार्ड में 15वां शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य आवेदनों पर अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। महापौर ने कहा कि इस पहल के माध्यम से पहली बार लोगों की समस्याओं का समाधान सीधे उनके वार्डों में किया जा रहा है, जिससे उन्हें भटकना नहीं पड़ रहा।
---------------
वीडियो देखने क्लिक करे
_____________
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए अपील
महापौर ने नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि घर का कचरा निर्धारित वाहनों में ही दें और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। साथ ही परिवार सहित फीडबैक देने की भी अपील की।
झालमुड़ी खिलाकर मनाई खुशी
शिविर के दौरान पार्षद मनोज चौरसिया ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को झालमुड़ी खिलाकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी साझा की।
विकास कार्यों के लिए सौंपे ज्ञापन
गिरधारीपुरम क्षेत्र के नागरिकों ने डामर सड़क और हाईमास्ट लाइट की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं चोपड़ा धाम में भी हाईमास्ट लगाने की मांग की गई, जिस पर महापौर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
---------------------
वीडियो देखने क्लिक करे
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत : उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण
_______________
शिविर में पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की गई।
ये रहे शामिल
जनचौपाल शिविर में एम आई सी सदस्य श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमती संगीता शैलेष जैन,पार्षद मनोज चौरसिया, संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ,पूर्व पार्षद दीपेंद्र दुबे, सुशील पांडेय, रामचंद्र चौरहा, आर.के.खरे, अतुल दुबे, आनंद अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, रतिराम सिलावट,उपायुक्त एस एस बघेल, उपयंत्री संयम चतुर्वेदी, योजना प्रभारी जया श्रीवास्तव, एन यू एल एम सिटी मैनेजर विक्रम जैन, निगम सचिव मुन्नालाल, रैकवार, मंगल तिवारी कर संग्राहक प्रमोद पांडेय सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
----------
एडिटर : विनोद आर्य
________




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें