सागर में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस मामले में युवा कांग्रेसी अदालत से दोषमुक्त

सागर में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस मामले में युवा कांग्रेसी अदालत से दोषमुक्त


तीनबत्ती न्यूज: 07 मई,2026

सागर। सागर के मकरोनिया में 5 अक्टूबर 2024 को युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ बढ़ रहे गैंगरेप, अत्याचार, बलात्कार और अपराधों के विरोध में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया था। यह जुलूस तत्कालीन युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इसमें पुलिस ने FIR दर्ज की थी। अदालत ने आज सभी को बरी कर दिया। 

महेश जाटव के अनुसार  प्रशासन ने राजनीतिक दबाव और बदले की भावना से पूर्व विधायक तरवर लोधी सहित 17 कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कर लिया था। उन्होंने कहा कि जुलूस के लिए लिखित अनुमति और उसकी पावती होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई की थी।


           (जुलूस का फोटो)

उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र न्यायाधीश न्यायालय ने अब सभी आरोपित कांग्रेसजनों को दोषमुक्त करार दिया है। इस फैसले के बाद जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और इसे “सच्चाई की जीत” बताया।उन्होंने भाजपा पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लोगों में खौफ पैदा कर रही है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। 

यह मामला मकरोनिया थाना क्षेत्र के रजाखेड़ी चौराहे के पास हुए प्रदर्शन से जुड़ा था, जहां पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2) और 191(2) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

इन पर हुआ था मामला दर्ज

प्रकरण में पूर्व विधायक तरवर लोधी, राहुल चौबे, सिंटू कटारे, सुरेंद्र चौबे, निखिल चौकसे, जितेंद्र चौधरी, अशरफ खान, रिचा सिंह, राजा बुंदेला, देवेंद्र कुर्मी, रोहित मांडले, अभिषेक गौर, हेमंत लारिया, अजय अहिरवार, अरबाज खान, नीलेश अहिरवार और संजय रोहितास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता आरोपी बनाए गए थे।

न्यायालय में कांग्रेस पक्ष की ओर से पैरवी एडवोकेट धनसिंह अहिरवार और एडवोकेट रीतेश रोहित ने की। इस दौरान युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सागर साहू और आनंद हैला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें