शहर सेवादल ने सीताराम रसोई मे मनायी डा.हर्डिकर जी की जन्मजयंती
तीनबत्ती न्यूज: 07 मई,2026
सागर: कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की 136वीं जयंती गुरुवार काे शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व मे शहर की शान सीताराम रसोई में मनाई गई। जहां सेवादल परिवार जनों ने निसहाय लोगो को भोजन कराके हर्डिकर जी के जन्मदिन को सार्थक बनाया। डा.हर्डिकर जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर सभी कांग्रेस सेवादल जनों ने उन्हे स्मरण किया।
---------------
वीडियो देखने क्लिक करे
शहर सेवादल ने सीताराम रसोई मे मनायी डा.हर्डिकर जी की जन्मजयंती
----------------------------
जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने बताया कि डॉ हार्डिकर का जन्म 7 मई 1889 को धारवाड़,कर्नाटक में हुआ था। 1923 में उन्होंने सेवादल की स्थापना की थी। आजादी की लड़ाई में भी उन्हाेंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे 1952 से 1962 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे। 1960 में उन्हें ‘पद्मभूषण’ से अलंकृत किया गया था। प्रदेश सेवादल के महासचिव विजय साहू ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम को गति दिलाने हर्डिकर जी ने जेल में सेवादल की स्थापना की और हम सब सेवादल परिवार वाले प्रतिवर्ष वृद्धाश्रम,अनाथालय आदि मे हर्डिकर जी के जन्मदिन को मनाते आये है। शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने हर्डिकर जी द्वारा प्रस्थत किये मार्ग मे चलने के लिये सभी को संकल्पिनत कराया।
कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा,हरिश्चंद्र सोनवार,राजा सेन,आनंद हेला,नितिन पचौरी, कल्लू पटेल,अंकुर यादव,प्रवीण यादव,लल्ला यादव,परख शुक्ला, सुरेन्द्र राय, टीकाराम दाऊ,पप्पू प्रजापति, रमेश यादव,मेघा रूसिया,सुमन गुरू,अन्नपूर्णा सोनी,मीना नामदेव आदि जन उपस्थित रहे।
----------
एडिटर : विनोद आर्य
________


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें