समग्र आईडी की ई-केवाईसी अनिवार्य, नहीं कराने पर योजनाओं का लाभ हो सकता है बंद : निगम कमिश्नर

समग्र आईडी की ई-केवाईसी अनिवार्य, नहीं कराने पर योजनाओं का लाभ हो सकता है बंद : निगम कमिश्नर


तीनबत्ती न्यूज| 04 मई 2026

सागर:  नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम क्षेत्र के सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी समग्र आईडी की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है।

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

आयुक्त ने विशेष रूप से उन लाभार्थियों को चेताया है, जिन्होंने अभी तक अपनी समग्र आईडी का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों से एक सप्ताह के भीतर ई-केवाईसी पूर्ण करने का आग्रह किया गया है। निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ेंमंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड, नकली प्रोडक्ट हुए जब्त

उन्होंने बताया कि कई लाभार्थी वर्तमान में योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, लेकिन उनकी समग्र आईडी का सत्यापन अभी लंबित है। शासन द्वारा पारदर्शिता बनाए रखने और योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ेंभोपाल जाने वाली बसें शुक्रवार 8 मई से मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी शुरू होंगी : राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा ▪️प्रशासन के निर्णय पर ऑपरेटरों को आपत्ति: विधायक शैलेन्द्र जैन को दिया ज्ञापन

ई-केवाईसी कराने के लिए नागरिक अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, समग्र पोर्टल के माध्यम से घर बैठे भी ऑनलाइन ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है।

नगर निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें