मंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड,नकली प्रोडक्ट हुए जब्त
तीनबत्ती न्यूज: 04 मई,2026
सागर: देश की प्रसिद्ध सागर टी कम्पनी के ब्रांड “मंगलम चाय” की नकल कर बाजार में नकली चाय पत्ती की पैकिजिंग बेचने का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में “रॉयल मंगलम चाय एवं रॉयल प्रीमीयम मंगलम चाय” नाम से चाय पत्ती बनाकर बेचने वालों पर कानून का शिकंजा कस गया है। सागर के वर्णी कालोनी स्थित वैभव मोदी स्टोर्स विशाल ट्रेडिंग कंपनी पर कार्रवाई हुई।
--------------------
वीडियो देखने क्लिक करे
_____________
लगातार मिल रही थी शिकायतें
सागर टी कम्पनी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सागर में स्थित VISHAL & ANR. द्वारा मंगलम चाय से एक दम मिलता हुआ नक़ली नाम “रॉयल मंगलम चाय एवं रॉयल प्रीमीयम मंगलम चाय” के नाम से चाय पत्ती बेची जा रही है, जिसकी पैकेजिंग, नाम, डिजाइन , मंगलम चाय लिखने का तरीका और पूरी बनावट हूबहू सागर टी कम्पनी के पंजीकृत ब्रांड “मंगलम चाय” जैसी है। इससे आम ग्राहक आसानी से धोखे में आ सकता है।
------------
वीडियो देखने क्लिक करे
देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बदला मौत में
___________
जांच में बड़ा खुलासा
प्रारंभिक जांच में साफ पाया गया कि यह पूरी गतिविधि ट्रेडमार्क एक्ट 1999 और कॉपीराइट एक्ट 1957 का खुला उल्लंघन है। यह मामला न सिर्फ ब्रांड की नकल का है, बल्कि उपभोक्ताओं को भ्रमित कर अवैध मुनाफा कमाने की कोशिश भी है।
दिल्ली डिस्ट्रीक्ट कोर्ट की सख्त कार्रवाई
SAGAR TEA COMPANY की ओर से नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ता श्रीमती नम्रता जैन और विजय सोनी ने दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय में मामला दायर किया। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामला मजबूत पाते हुए लोकल कमिश्नर नियुक्त किया और पुलिस की मदद से सर्च और सीज़र की अनुमति दी।
सागर में बड़ी रेड -
कोर्ट के आदेश पर 04 मई को सागर के वर्णी कालोनी स्थित परिसर पर लोकल कमिश्नर और स्थानीय पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान बड़ी मात्रा में “रॉयल मंगलम चाय एवं रॉयल प्रीमीयम मंगलम चाय” नाम के नकली चाय पत्ती की पैकिजिंग बरामद किए गए, जो सागर टी कम्पनी के मंगलम चाय ब्रांड की सीधी नकल थी। सभी नकली माल को जब्त कर सील कर दिया गया है और अब यह कोर्ट की कस्टडी में है।
यह भी पढ़ें: अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने ▪️जूनियर वकीलों को स्टाइपेंड, वरिष्ठों को पेंशन और समूह बीमा योजना लागू करने की मांग
अब बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी
दिल्ली डिस्ट्रीक्ट कोर्ट के आदेश के बाद अब से - “रॉयल मंगलम चाय एवं रॉयल प्रीमीयम मंगलम चाय” नाम से चाय पत्ती का निर्माण, भंडारण, बिक्री, वितरण, प्रचार या विज्ञापन नहीं कर सकती। ऐसा करना कोर्ट की अवमानना माना जाएगा।
-----------
एडिटर : विनोद आर्य
________












0 comments:
एक टिप्पणी भेजें