Sagar Crime : ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
तीनबत्ती न्यूज|06 मई 2026।
सागर : जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को पुलिस ने प्रदेश के बाहर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सागर पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।
ऐसे दिया ठगी को अंजाम
पुलिस के अनुसार, सुभाषनगर निवासी अजय माखीजा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह कपड़ों की दुकान संचालित करता है। सितंबर 2025 में दोस्तों के साथ वियतनाम घूमने की योजना बनाते समय उसने इंटरनेट पर टूर पैकेज सर्च किया। इस दौरान उसे “लवफार माउट” नामक कंपनी की आईडी मिली।
---------------------
वीडियो देखने क्लिक करे
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत : उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
आईडी संचालित करने वाले आरोपी ने खुद को राकेश विष्ट बताकर भरोसा जीता और टूर पैकेज दिलाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल ₹9,06,800 रुपये ले लिए। इसके बाद उसने कोई सेवा नहीं दी और संपर्क बंद कर लिया।
----------------
वीडियो देखने क्लिक करे
सागर में नवागत एसपी ने संभाली कमान अधिकारियों की ली बैठक : जनसुनवाई में सुनी समस्याएं और दिए निर्देश
------------------------
पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी राकेश विष्ट (35), निवासी जिला अल्मोड़ा (उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक माधव सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश, प्रधान आरक्षक सुनील चौबे, प्रधान आरक्षक नदीम शेख, आरक्षक सत्येन्द्र, आरक्षक अनुराग एवं आरक्षक राहुल सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील
सागर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन टूर पैकेज या किसी भी सेवा का चयन करते समय संबंधित कंपनी की विश्वसनीयता जरूर जांचें। बिना सत्यापन के किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें और धोखाधड़ी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
----------
एडिटर : विनोद आर्य
________



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें