महापौर संगीता तिवारी ने किया मस्वासी ग्रंट कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण :स्वच्छता प्रबंधन की व्यवस्थाओं को परखा

महापौर संगीता तिवारी ने किया मस्वासी ग्रंट कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण :स्वच्छता प्रबंधन की व्यवस्थाओं को परखा


तीनबत्ती न्यूज: 06 जून ,2026

सागर। नगर निगम सागर द्वारा स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत महापौर संगीता सुशील तिवारी ने एमआईसी सदस्यों, पार्षदों एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र में कचरे के संग्रहण, पृथक्कीकरण और प्रसंस्करण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा कचरे से जैविक खाद निर्माण की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

यह भी पढ़ेंसागर में एमडी ड्रग्स नेटवर्क: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक महिला समेत दो गिरफ्तार, एक फरार ▪️तीन दिन पहले दमोह में पकड़ी गई 12 लाख की स्मैक: एक आरोपी निकला सागर का

निरीक्षण के दौरान महापौर ने संयंत्र में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वच्छता प्रबंधन में तकनीकी नवाचारों और वैज्ञानिक पद्धतियों के उपयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन किसी भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि संसाधनों के पुनः उपयोग को भी बढ़ावा देता है।


रेमकी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित दुबे ने बताया कि नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ियां प्रतिदिन शहर के विभिन्न वार्डों से डोर-टू-डोर कचरा एकत्र कर मसवासी ग्रंट स्थित संयंत्र तक पहुंचाती हैं। यहां कचरे का पृथक्कीकरण कर जैविक और अजैविक अपशिष्ट को अलग किया जाता है। जैविक कचरे से उच्च गुणवत्ता वाली खाद तैयार की जाती है, जबकि अन्य अपशिष्टों का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन किया जाता है।

महापौर ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन और स्वच्छ शहर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों को घरों में ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना स्वच्छ और स्वस्थ शहर का सपना साकार नहीं हो सकता।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल, धर्मेंद्र खटीक, संगीता शैलेष जैन, पार्षद नीरज गोलू कोरी, भरत अहिरवार, विशाल खटीक, रानी अहिरवार सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और संयंत्र प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा की गई।

------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें