सागर में एमडी ड्रग्स नेटवर्क: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक महिला समेत दो गिरफ्तार, एक फरार ▪️तीन दिन पहले दमोह में पकड़ी गई 12 लाख की स्मैक: एक आरोपी निकला सागर का

सागर में एमडी ड्रग्स नेटवर्क: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक महिला समेत दो गिरफ्तार, एक फरार

▪️तीन दिन पहले दमोह में पकड़ी गई 12 लाख की स्मैक: एक आरोपी निकला सागर का 


​तीनबत्ती न्यूज|06 जून 2026

सागर: सागर में अपराध बढ़े हुए है। हत्या, कटरबाजी ,जुआ ,अवैध शराब के साथ ही अब नशीले पदार्थों के कारोबार में अपराधी लिप्त है। गाँजे की तस्करी के लिए कुख्यात सागर अब ड्रग्स में भी चर्चित है।  सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 16.45 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹75,000 बताई जा रही है। मामले का एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें जुटी हुई हैं। तीन दिन पहले दमोह में 12 लाख की स्मैक पकड़ी गई थी। इसमें भी एक आरोपी सागर का था। 

यह भी पढ़ें: एमपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,08 IPS और 66 राज्य पुलिस सेवाअधिकारियों के तबादले

भोपाल रोड बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर दबोचा पहला आरोपी

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को मोतीनगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल रोड बस स्टैंड के पास एक युवक भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) अनुराग सुजानिया के निर्देशन, एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा और सीएसपी ललित कश्यप के मार्गदर्शन में मोतीनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत तत्काल टीम गठित की।

----------

वीडियो देखने क्लिक करे

राज्यसभा के लिए BJP उम्मीदवारों तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया

दो आरोपी पकड़े,एक फरार

​पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सौरभ उर्फ रॉबिन पांडेय (30 वर्ष), निवासी तिरूपतिपुरम, थाना गोपालगंज (सागर) बताया। जब पुलिस ने गवाहों के सामने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 13.61 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग ₹60,000 है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: सागर को मिली बड़ी रेल सौगात: रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद नई स्थायी ट्रेन सेवा को मंजूरी : सांसद डॉ लता वानखेड़े

आरोपी के कबूलनामे के बाद महिला सप्लायर भी गिरफ्तार

​गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने सौरभ उर्फ रॉबिन से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े अन्य नामों का खुलासा किया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में शैलजा सोनी नामक महिला को सह-आरोपी बनाया। पुलिस ने शैलजा सोनी को भी घेराबंदी कर दबोच लिया और उसके पास से 2.84 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स (कीमत करीब ₹15,000) बरामद की। महिला आरोपी को भी विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: सागर में CBI का बड़ा एक्शन: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

कुल जब्ती एक नजर में:

  • कुल जब्त एमडी ड्रग्स: 16.45 ग्राम
  • अनुमानित कुल कीमत: ₹75,000 लगभग
  • गिरफ्तार आरोपी: 02 (एक पुरुष, एक महिला)
  • फरार आरोपी: 01 (तलाश जारी)

पूरे सप्लाई नेटवर्क को खंगाल रही है पुलिस, होंगे और बड़े खुलासे

​मोतीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत ने बताया कि इस काले कारोबार में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अब इस ड्रग्स सिंडिकेट के मुख्य सोर्स, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य स्थानीय पैडलर्स की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और बड़े चेहरों के नाम सामने आ सकते हैं और महत्वपूर्ण खुलासे होने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें: सागर को मिली बड़ी रेल सौगात: रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद नई स्थायी ट्रेन सेवा को मंजूरी : सांसद डॉ लता वानखेड़े

इनकी रही सराहनीय भूमिका

​नशे के इस नेटवर्क को ध्वस्त करने में मोतीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत, उप निरीक्षक लोकेश पटेल, प्रधान आरक्षक दिनेश यादव, सुनील चौबे, और आरक्षक अनुराग वैद्य, सत्येन्द्र, गुड्डू शर्मा, चंदन बिल्थरे व ब्रजेश की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।

दमोह में पकड़ी गई स्मैक,आरोपी निकला सागर का


दमोह पुलिस ने इसी जून माह में सागर स्टेट हाईवे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये कीमत की 119.95 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि सागर नाका पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि सरदार वल्लभभाई पटेल ओवरब्रिज के पास दो युवक स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 119.95 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू उर्फ राजेंद्र कुमार मिश्रा (51) निवासी दमोह और आशुतोष श्रीवास्तव (32) गोविंद विहार कॉलोनी, सागर के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

इन घटनाओं से माना जा रहा है कि बुंदेलखंड अंचल में ड्रग्स के तार आपस में जुड़े है। जिनकी सख्ती से जांच पड़ताल होना चाहिए।

(ब्यूरो रिपोर्ट:Teenbatti News)


------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें