मध्यप्रदेश शासन ने 13 नगर पालिक निगमों में एल्डरमैन नियुक्त किए : देखें सूची
तीनबत्ती न्यूज: 20 जुलाई, 2026
भोपाल | मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा राज्य के 13 प्रमुख नगर पालिक निगमों में नए पार्षदों को नामांकित किया गया है। यह आदेश 19 जुलाई 2026 को जारी किया गया, जो मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 9 की उपधारा (1) के खण्ड (ग) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जारी हुआ है। हालांकि नगरीय निकायों का कार्यकाल अगले साल जुलाई में खत्म हो जायेगा। सरकार ने आखिरी साल में एल्डरमैनो की नियुक्ति की है।
विभागीय आदेश के अनुसार, ये नामांकन वर्तमान परिषद के कार्यकाल या राज्य शासन के आगामी आदेशों तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेंगे। शासन ने 13 नगर निगमों में विभिन्न वार्डों के लिए पार्षदों की नियुक्ति की है।
यहाँ नामांकित पार्षदों की पूरी सूची शहरवार दी गई है:
1. नगर पालिक निगम मुरैना
- श्रीमती ऊषा बांदिल (वार्ड 23)
- श्री राजेन्द्र राठौर (वार्ड 02)
- श्री अरविन्द भदौरिया (वार्ड 42)
- श्री दिनेश शर्मा (वार्ड 13)
- श्रीमती निधि गुप्ता (वार्ड 05)
- श्री सोनेराम प्रजापति (वार्ड 07)
- श्री वृन्दावन लाल (वार्ड 13)
- श्री महावीर कोरी (वार्ड 28)
2. नगर पालिक निगम सागर
- श्री महेश जैन (वार्ड 06)
- श्री धर्मेन्द्र रजक (वार्ड 42)
- श्री जुगल प्रजापति (वार्ड 37)
- श्री सुबोध पाराशर (वार्ड 46)
- श्री विवेक सोडिया (वार्ड 24)
- श्री राजेन्द्र ठाकुर (वार्ड 10)
- श्रीमती आशालता सिलाकारी (वार्ड 40)
- श्री अभिषेक (अंकु) चौरसिया (वार्ड 46)
3. नगर पालिक निगम रीवा
- श्री सत्यप्रकाश सचदेवा (वार्ड 33)
- श्री राजेन्द्र शुक्ला (वार्ड 04)
- श्रीमती सरस्वती गुप्ता (वार्ड 19)
- श्री मनोज पटेल (वार्ड 12)
- श्री राजकुमार जायसवाल (वार्ड 14)
- श्री प्रकाश सोनी (वार्ड 37)
- श्री बुद्धसेन नापित (वार्ड 41)
- श्री ज्ञानेन्द्र सिंह (वार्ड 37)
4. नगर पालिक निगम सतना
- श्रीमती चन्द्रशखी डोहर (वार्ड 12)
- श्री हर्ष जैसवाल (वार्ड 43)
- श्री सौरभ नायक (वार्ड 07)
- श्री सुनील सेनानी (वार्ड 21)
- श्री समर बहादुर सिंह (वार्ड 06)
- श्री निधि गोपाल गुप्ता (वार्ड 44)
- श्री कमलेश दाहिया (वार्ड 27)
- श्री शास्त्री शैलेष कुमार तिवारी (वार्ड 04)
5. नगर पालिक निगम सिंगरौली
- श्री कालिका गुप्ता (वार्ड 08)
- श्रीमती किरण सोनी (वार्ड 41)
- श्री गिरजा पाण्डेय (वार्ड 31)
- श्री मान प्रसाद पाल (वार्ड 45)
- श्री सम्पत्त शाह (वार्ड 30)
- श्रीमती किरण सागर खैरवार (वार्ड 08)
- श्री नीरज सिंह परिहार (वार्ड 30)
- श्री हरिदास गुप्ता (वार्ड 40)
6. नगर पालिक निगम कटनी
- श्री वेंकटेश मिश्रा (वार्ड 21)
- श्रीमती शोभा कुरील (वार्ड 29)
- श्री प्रमोद तिवारी (वार्ड 23)
- श्री अम्बरीष वर्मा अंबू (वार्ड 17)
- श्री आशुतोष शुक्ला (वार्ड 13)
- श्री नरेश अग्रवाल (वार्ड 15)
- श्री अभिषेक शर्मा (वार्ड 15)
- श्री अनुराग त्रिसोलिया (वार्ड 03)
7. नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा
- श्री आलोक साहू (वार्ड 26)
- श्रीमती माया बंदेवार (वार्ड 42)
- श्री जितेन्द्र शाह (वार्ड 04)
- श्री दिनेश यादव (वार्ड 08)
- श्री मोरेश्वर हिवसे (वार्ड 33)
- श्री चंचलेश साहू (वार्ड 29)
- श्री ओम चौरसिया (वार्ड 04)
- श्री अरविन्द राजपूत (वार्ड 23)
8. नगर पालिक निगम भोपाल
- श्री श्याम विजयवर्गीय (वार्ड 06)
- श्री महेश तिवारी (वार्ड 84)
- श्री सुनील द्विवेदी (वार्ड 57)
- श्री प्रदीप लोधी (नहर भोपाल)
- श्री लीलाधर यादव (वार्ड 27)
- श्री प्रमोद पोलघंटरवार (वार्ड 46)
- श्री राजेश साहू (जहांगीराबाद भोपाल)
- श्री रवि गोयल (वार्ड 49)
- श्री दीपक सक्सेना (पीरगेट भोपाल)
- श्री विनोद चौरसिया (वार्ड 18, 14)
- श्री डी.के सक्सेना (पंजाबी बाग भोपाल)
- श्री विजय सिंह (करौंद, भोपाल)
9. नगर पालिक निगम खण्डवा
- श्रीमती शारदा तांदलें (वार्ड 06)
- श्री तजेन्द्र बाथम (वार्ड 43)
- श्री स्वर्णजीत सिंह चड्ढा (वार्ड 24)
- श्री मंगलेश तोमर (वार्ड 16)
- डॉ. शिवशंकर गुर्जर (वार्ड 48)
- श्री लोकेन्द्र सिंह गौड़ (वार्ड 27)
- श्री महेश चौधरी (वार्ड 43)
- श्री रमाकांत पांडे (वार्ड 08)
10. नगर पालिक निगम बुरहानपुर
- श्री हीरालाल बडगुजर (वार्ड 01)
- श्री बलराज नावानी (वार्ड 40)
- श्रीमती उमा कपूर (वार्ड 11)
- श्री शिवकुमार पासी (वार्ड 08)
- श्री रुद्रेश्वर ऐंडोले (वार्ड 44)
- श्री चिंतामण महाजन (वार्ड 38)
- श्री विपुल कानगो (वार्ड 11)
- श्री विजय शेवाडे (लालबाग बुरहानपुर)
11. नगर पालिक निगम उज्जैन
- श्री मुकेश मालवीय (उज्जैन)
- श्री अशोक देवडा (उज्जैन)
- श्री मनीष खण्डेलवाल (उज्जैन)
- श्री अरविन्द्र उपाध्याय (उज्जैन)
- श्री मुकेश चौधरी (उज्जैन)
- श्री धर्मेन्द्र बरुआ (उज्जैन)
- श्री शैलेन्द्र यादव (उज्जैन)
- श्री मधुकर राव (उज्जैन)
12. नगर पालिक निगम देवास
- श्री राजेश यादव (वार्ड 34)
- श्री अर्जुन चौधरी (वार्ड 44, 04)
- श्रीमती प्रिया शर्मा (वार्ड 03)
- श्री चेतन योगी (वार्ड 13)
- श्री हरीश देवलीया (वार्ड 34)
- श्री दिनेश सांखला (वार्ड 23)
- श्री संतोष वर्मा (वार्ड 24)
- श्री सचिन सोनी (वार्ड 37)
13. नगर पालिक निगम रतलाम
- श्री मंगल लोढ़ा (वार्ड 26)
- श्री राकेश परमार (वार्ड 29)
- श्रीमती पूजा बोहरा (वार्ड 49)
- श्री दिनेश मिश्रा (राकेश मिश्रा) (वार्ड 03)
- श्री हेमंत राहोरी (वार्ड 23)
- श्री प्रभु नेका (वार्ड 15)
- श्री गोपाल शर्मा (वार्ड 26)
- श्री नारायण सांकला (वार्ड 09)
यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार प्रमोद कुमार शुक्ला, उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा हस्ताक्षरित है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें