सागर नगर निगम में 8 एल्डरमैन नियुक्त, शासन ने जारी की सूची
तीनबत्ती न्यूज: 20 जुलाई, 2026
सागर। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग (मंत्रालय, भोपाल) द्वारा मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 9 की उपधारा (1) के खण्ड (ग) के तहत सागर नगर पालिक निगम के लिए 8 एल्डरमैन (नामनिर्दिष्ट पार्षदों) की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। एल्डरमैन की लंबे समय बाद सूची जारी हुई। जबकि नगरनिगम का कार्यकाल एक साल से भी कम बचा है।
राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार सागर नगर निगम परिषद के लिए मनोनीत किए गए सभी 8 एल्डरमैन के नाम, उनके पिता/पति का नाम और पूर्ण पते निम्नलिखित हैं।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के 13 नगर निगमों में एल्डरमैन नामित, इंदौर ,सागर-भोपाल समेत पूरी सूची जारी
सागर नगर निगम के एल्डरमैन की सूची (नाम व पते सहित):
- श्री महेश जैन
- पिता का नाम: स्व. श्री ज्ञानचंद जैन
- पता: वार्ड क्रमांक 6, झंडा चौक, गोपालगंज, सागर
- श्री धर्मेन्द्र रजक
- पिता का नाम: श्री रमेश कुमार रजक
- पता: लक्ष्मीपुर वार्ड, वार्ड क्रमांक 42, सागर
- श्री जुगल प्रजापति
- पिता का नाम: श्री राजेश कुमार प्रजापति
- पता: संत कबीर वार्ड, वार्ड क्रमांक 37, सागर
- श्री सुबोध पराशर
- पिता का नाम: स्व. श्री सरजू प्रसाद पराशर
- पता: तिली वार्ड, वार्ड क्रमांक 46, सागर
- श्री विवेक सोढिया
- पिता का नाम: स्व. श्री विजय सोढिया
- पता: वल्लभ नगर वार्ड, वार्ड क्रमांक 24, सागर
- श्री राजेन्द्र ठाकुर
- पिता का नाम: स्व. श्री इन्द्रदेव सिंह ठाकुर
- पता: बड़ा जीना परकोटा वार्ड, वार्ड क्रमांक 10, सागर
- श्रीमती आशालता सिलाकारी
- पति/पिता का नाम: संतोष कुमार सिलाकारी / स्व. श्री जीवनलाल सिलाकारी
- पता: चकराघाट वार्ड, वार्ड क्रमांक 40, सागर
- श्री अभिषेक (अंकु) चौरसिया
- पिता का नाम: श्री दयाशंकर चौरसिया
- पता: तिली वार्ड, वार्ड क्रमांक 46, सागर
सूची जारी होने के बाद नवनिर्युक्त एल्डरमैन और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है तथा बधाइयों का दौर जारी है।
-----------
पूरी खबर फेसबुक पर देखने क्लिक करे : नगरनिगम सागर में बने 8 एल्डरमैन
---------++++

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें