बंडा शराब कांड के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट घेराव
• बैरिकेडिंग और वाटर कैनन के बीच प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया समेत कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहाई के बाद कांग्रेस ने संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान
तीनबत्ती न्यूज: 15 सितम्बर, 2026
सागर। सागर जिले के बंडा एवं शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों और जिले में कथित तौर पर जारी अवैध शराब के कारोबार के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस ने सागर में बड़ा प्रदर्शन किया। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता, पीड़ितों को न्याय और जहरीली शराब कांड के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर “युवा कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव” किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने किया। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता केंट शॉपिंग मॉल के पास एकत्रित हुए और रैली के रूप में सिविल लाइन चौराहा, कालीचरण चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।
कलेक्ट्रेट से पहले पुलिस ने रोका, वाटर कैनन का इस्तेमाल
प्रदर्शनकारियों के कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
‘दोषियों पर कार्रवाई और सहायता मिलने तक संघर्ष जारी’
प्रदर्शन के दौरान यश घनघोरिया ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बंडा और शाहगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इसके बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लगना सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित आर्थिक सहायता मिलने तक युवा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
गिरफ्तारी के बाद सिविल लाइन थाने पहुंचे कार्यकर्ता
युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, विरोध और आक्रोश के बाद पुलिस ने यश घनघोरिया सहित गिरफ्तार किए गए अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि सागर जिले में अवैध शराब का कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे फल-फूल रहा है। जहरीली शराब से हुई मौतों की जवाबदेही तय कर दोषी अधिकारियों और शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि जहरीली शराब ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है, लेकिन सरकार पीड़ितों के दर्द के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखेगी।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति केवल घोषणाओं तक सीमित दिखाई दे रही है। सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार को अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगानी चाहिए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने बंडा जहरीली शराब कांड में हुई मौतों को दुखद और चिंताजनक बताते हुए पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
युवा कांग्रेस नेताओं ने भी उठाई कार्रवाई की मांग
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि जहरीली शराब कांड के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। सरकार पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता दे और जिले में चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल अंकुश लगाए। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने इसे सरकार और प्रशासन की गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। प्रदेश सचिव जैद खान ने कहा कि जिले में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को न्याय और सम्मानजनक आर्थिक सहायता देने की मांग की।
युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित और आदित्य चौधरी ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतों की जिम्मेदारी तय करना सरकार का नैतिक दायित्व है। पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। जिला युवा कांग्रेस प्रभारी अपूर्व जैन एवं सह प्रभारी गौरव दीक्षित ने कहा कि सागर में अवैध शराब के नेटवर्क को खत्म किए बिना ऐसी घटनाओं पर रोक संभव नहीं है। सरकार को दिखावटी कार्रवाई के बजाय शराब माफिया और उन्हें संरक्षण देने वालों पर निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट निखिल चौकसे, विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू, रोहित वर्मा, प्रताप सिंह राजपूत, नितिन बाजपेई, अमन लोधी, श्याम व्यास, रोहित कुर्मी, शुभम शर्मा, जिला महासचिव आशु लम्बरदार, नरेंद्र सिंह, शाहरुख खान सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री प्रभारी युवा कांग्रेस अशरफ खान ने किया, जबकि आभार सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने माना।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुनील जैन, तरबर सिंह लोधी, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वदेश जैन, आनंद अहिरवार, रेखा चौधरी, सुरेंद्र सुहाने, संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी, वरिष्ठ नेता अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, एडवोकेट माधवी चौधरी, प्रमिला सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, प्रवक्ता कमलेश तिवारी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, सेवादल अध्यक्ष बीडी पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋचा सिंह, शहर अध्यक्ष किरण सोनी, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल चौबे शैलेंद्र तोमर, आनंद तोमर,अवधेश तोमर, अंकेश जैन,ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,रवि उमाहिया,माहिया,पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर,सुरेन्द्र सिंह,फिरदौश कुरेशी,राजा बुंदेला,निलेश अहिरवार, जितेन्द्र चौधरी,राकेश राय,विजय साहू,पप्पू गुप्ता,शरद राजा सेन,चक्रेश सिंघई,डॉ संदीप सबलोक,पुरुषोत्तम शिल्पी,कोमल सिंह,मनोज राय,सत्यम सिंह, शहजाद निहारिया,शुभम सोनी, आशीष बाबा राजोरिया,कार्तिकेय रोहण,आर आर पाराशर,शान पठान,समीर मकरानी राहुल कुशवाहा,साहित्य पांडे,आदर्श बैद्य,देशराज यादव,साहिल खटीक, परितोष तिवारी, विवेक पोरिया,आशु भाई जान,सीमा चौधरी,अंशुल शर्मा,महेंद्र यादव ,तोता यादव,मोंटी यादव,जय पाराशर विजय पारासर,नैतिक चौधरी,रितेश रोहित,आनंद अहिरवार, सत्यम रोहित,राजेश श्रीवास,गंगाराम खेमिया,अशोक कुशवाहा, समीर खान,रोशनी वसीम खान, भूपेंद्र सिंह,शंकर सिंह,राजू चौधरी, शिवाजी राजा, विक्रम सिंह, जितेंद्र सिंह,वीर सिंह,बिरजू यादव,अनिल यादव, पंचम दाऊ, सौरभ खटीक,अशोक चकिया,संजय व्यास,रानू खान, बाबू कर्रापुर,जावेद कलु,कपिल अहिरवार, बाबू मछंदर,सत्येंद्र मोहन दुबे,हेमन्त लारिया, श्याम यादव,लकी अली, साजिद राइन,शाहबाज कुरेशी,सोनू यादव,अतीब खान,अलीम खान, पार्षद ताहिर खान,नीलोफर चमन अंसारी,पवन पटेल,प्रेम नारायण विश्वकर्मा,शरद पुरोहित, अरविंद मछन्दर,तोता यादव,मदन सेन,पप्पू सेन,अनिल दक्ष,बिल्ली रजक,बृजेंद्र नगरिया, दिव्यांक मुहासा,विपिन कुर्मी,सुरेश पंजवानी, सुरेश रैकवार,विनोद रैकवार,जगदीश दुबे,पप्पू मिश्रा,गब्बर पठान, रवि सोनी,शनि अहिरवार, जयंत चौधरी, प्रभांशु करोसिया,आशिक खान, शान पठान,आदर्श बैद्य,चंदन सुहाने, पवन यादव,हरदयाल कुर्मी,पंकज सिंघई,रामबाबू कुर्मी,बलराम साहू,कल्लू पटेल,सुल्तान कुरेशी, गौरव सिंह,रिंकू केसरवानी, रमाकांत यादव,हरीश चंद्र सोनवार,संजय रोहिताश, अजय बमदेले,पवन जाटव, राजेंद्र सिंह, वीरू चौधरी,प्राण सिंह लोधी,महेंद्र पटेल,उमर खान,अजय मारा,चंदन सुहाने सोम तिवारी शिवराज लड़िया,नौशाद अब्बासी, सादिक अली,अफजल खान,परितोष तिवारी, अभिषेक पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें