राज्यपाल डॉ. मंगुभाई पटेल से मिले जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत, लिया मार्गदर्शन
तीनबत्ती न्यूज: 15 सितम्बर, 2026
भोपाल। जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं को लेकर कुलाधिपति से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भेंट के दौरान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई। कुलगुरु प्रो. राजपूत ने विश्वविद्यालय की आगामी कार्ययोजनाओं और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी भी दी।
यह भी पढ़ें: सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 में डॉ. हरिसिंह गौर विवि के 17 विद्यार्थियों का चयन
प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें