बंडा प्रकरण में आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, क्रेशर लीज निरस्त; 15 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के सदस्य करेंगे प्रभावित परिवारों से मुलाकात

बंडा प्रकरण में आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, क्रेशर लीज निरस्त; 15 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के सदस्य करेंगे प्रभावित परिवारों से मुलाकात

तीनबत्ती न्यूज : 13 सितंबर 2026

सागर। बंडा जहरीली शराब प्रकरण को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई का सिलसिला जारी रखते हुए प्रकरण से जुड़े आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा के नाम स्वीकृत पत्थर क्रशर के उत्खनन पट्टे (खनिज लीज) को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के सदस्य प्रियांक कानूनगो 15 सितंबर को सागर जिले के बंडा पहुंचकर जहरीली शराब से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ेंदिग्विजय सिंह ने बंडा शराब कांड पर सरकार को घेरा, SP हटाने और उनकी EOW जांच की मांग • बंडा कांड के चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद • कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत • भार्गव - भूपेंद्र और गोविंद राजपूत वाली भाजपा में बताया फर्क

आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा की क्रशर लीज निरस्त

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने बंडा तहसील के ग्राम मसवासी में सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा के नाम स्वीकृत पत्थर क्रशर के उत्खनन पट्टे को निरस्त करने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ेंबंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार • पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद •अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

प्रशासन के अनुसार जांच में पाया गया कि लीज धारक द्वारा स्वीकृत अनुबंध की समयसीमा का पालन नहीं किया जा रहा था तथा खनिज नियमों एवं निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर ने खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ग्राम मसवासी स्थित उक्त पत्थर क्रशर की खनिज लीज तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश जारी किया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों तथा खनिज नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : बंडा शराब कांड: आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

15 सितंबर को बंडा पहुंचेंगे NHRC सदस्य

बंडा जहरीली शराब प्रकरण में मानव अधिकारों से जुड़े पहलुओं को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियांक कानूनगो 15 सितंबर को सागर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कानूनगो 15 सितंबर को सुबह 11 बजे बंडा पहुंचेंगे। यहां वे जहरीली शराब के सेवन से प्रभावित व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेंगे और प्रभावित परिवारों से बातचीत करेंगे।

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब मामले के बाद सागर में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी से 26 पेटी शराब, 1128 जले क्वार्टर जब्त : शराब नष्ट करने में प्रयुक्त ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त • जिलेभर में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई

इसके बाद वे दोपहर 12 बजे पन्ना के लिए रवाना होंगे। बंडा शराब प्रकरण में प्रशासन की कार्रवाई और प्रभावित परिवारों से NHRC सदस्य की प्रस्तावित मुलाकात को घटना की जांच और मानवाधिकार संबंधी पहलुओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें