बण्डा-विनायका में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार
• 225.12 लीटर देशी शराब जब्त, दोनों मामलों में 1249 पाव शराब बरामद
सागर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सागर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बंडा में जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में थाना बण्डा और थाना विनायका पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में कुल 1249 पाव देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब, जिसकी मात्रा 225.12 लीटर है, जब्त की है।
थाना बण्डा में 345 पाव शराब जब्त
थाना बण्डा पुलिस ने अपराध क्रमांक 658/2026 में धारा 105, 123, 3(5) बीएनएस एवं 49(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 345 पाव देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब, कुल 62.4 लीटर, बरामद की गई।
जब्त शराब के साथ गिरफ्तार आरोपियों में जुझार सिंह पिता ब्रजेन्द्र सिंह लोधी (32 वर्ष), निवासी ग्राम नौराज, के कब्जे से 240 पाव यानी 43.2 लीटर, दिनेश सिंह पिता गुलाब सिंह लोधी (32 वर्ष), निवासी ग्राम नौराज, के कब्जे से 40 पाव यानी 7.2 लीटर, मनोहर लोधी पिता गुलजार लोधी (32 वर्ष), निवासी ग्राम नौराज, के कब्जे से 30 पाव यानी 5.4 लीटर तथा राजा लोधी पिता आधार सिंह लोधी (45 वर्ष), निवासी गूगरा, के कब्जे से 35 पाव यानी 6.3 लीटर शराब जब्त की गई।
विनायका पुलिस ने 904 पाव शराब पकड़ी
इसी प्रकार थाना विनायका पुलिस ने अपराध क्रमांक 98/2026 में धारा 105, 123, 3(5) बीएनएस एवं 49(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने कुल 904 पाव देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब, जिसकी मात्रा 162.72 लीटर है, जब्त की।
पुलिस के अनुसार चन्द्रभान उर्फ चंदू पिता द्वारिका सिंह राजपूत (42 वर्ष), निवासी ततरवारा थाना बण्डा, के कब्जे से 820 पाव यानी 147.6 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं भगवान सिंह पिता देवी सिंह लोधी (44 वर्ष), निवासी ग्राम पाटन थाना विनायका, के कब्जे से 43 पाव यानी 7.74 लीटर, अरविन्द यादव पिता आशाराम यादव (44 वर्ष), निवासी पाटन थाना विनायका, के कब्जे से 22 पाव यानी 3.96 लीटर तथा मानसीग पिता बिहारी अहिरवार (45 वर्ष), निवासी ग्राम पाटन थाना विनायका, के कब्जे से 19 पाव यानी 3.42 लीटर शराब जब्त की गई।
कुल 225.12 लीटर शराब जब्त
बण्डा और विनायका थाना पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में कुल 1249 पाव देशी शराब, जिसकी मात्रा 225.12 लीटर है, जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें