साप्ताहिक राशिफल : 16 से 22 नवंबर 2026: सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से बदलेगा इन 12 राशियों का भाग्य, जानिए अपना राशिफल
• पंडित अनिल पाण्डेय
तीनबत्ती न्यूज: 15 नवंबर, 2026
जय श्री राम
हम भारतवंशियों के अंदर प्रकृति प्रेम कूट-कूट कर भरा है। अपने इसी प्रेम के कारण हमने प्रकृति के बहुत सारे रहस्यों पर से पर्दा उठाया है। अगर प्रकृति में हम पशुओं और पक्षियों के बीच में सामंजस्य की बात करें तो इसका एक बड़ा उदाहरण मगरमच्छ और इजिप्शियन प्लोवर नाम के पक्षी के बीच की वाइंडिंग है। इजिप्शियन प्लोवर को क्रोकोडाइल बर्ड भी कहा जाता है। धूप सेकते समय जब मगरमच्छ अपना मुँह खोलकर नदी किनारे बैठता है, तब यह छोटा पक्षी उसके मुँह के अंदर जाकर दाँतों में फंसे मांस के रेशे और जोंक (leeches) साफ करता है। इससे मगरमच्छ के दाँतों और मसूड़ों में संक्रमण नहीं होता है।
आश्चर्य यह है की इतना बड़ा मगरमच्छ जिससे पानी के सभी प्राणी डरते हैं अपने मुंह के अंदर एक छोटे से पक्षी को जाने देता है। वह छोटा सा पंछी केवल अंदर जाता ही नहीं है वरन मगरमच्छ के तकलीफ को ढूंढता है और ढूंढ कर तकलीफ को दूर करता है। प्रकृति के इन्हीं नियमों को तलाशते हुए हमारे ऋषि मुनियों ने ग्रह और नक्षत्र के बारे में खोज किया और ज्योतिष शास्त्र की रचना की। आज मैं पंडित अनिल पाण्डेय मनुष्य द्वारा दिए गए ज्योतिष ज्ञान के बल पर 16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल बताने जा रहा हूं। आपकी राशि का राशिफल आपके लिए कम से कम 80% सही निकलेगा।
ग्रहों का विचरण
राशिफल की इस यात्रा के प्रथम पड़ाव पर सबसे पहले ग्रहों के विचरण की चर्चा करते हैं:
- मंगल और गुरु: सिंह राशि में
- बुध: तुला राशि में
- शुक्र: कन्या राशि में
- वक्री शनि: मीन राशि में
- राहु: कुंभ राशि में
- सूर्य: प्रारंभ में तुला राशि में रहेंगे तथा 17 तारीख के 08:03 बजे से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में सूर्य नीच के होते हैं तथा वृश्चिक राशि उनके मित्र मंगल की राशि है। इस कारण सूर्य के इस गोचर का काफी बड़ा प्रभाव आप सभी पर पड़ेगा। इसके लिए एक अलग से वीडियो बनाया जा रहा है।
राशिवार राशिफल (Weekly Horoscope)
♈ 1. मेष राशि (Aries)
- फलकथन: इस सप्ताह आपको अपने संतान से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। अगर कोई दुर्घटना होती है तो आपको कोई नुकसान नहीं होगा।
- विशेष तिथियां: आपके लिए 16 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए परिणाम दायक हैं। 20 और 21 तारीख को आपके कार्यों को सावधानी पूर्वक करना चाहिए।
- उपाय: प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
- शुभ दिन: मंगलवार
♉ 2. वृष राशि (Taurus)
- फलकथन: यह सप्ताह जनप्रतिनिधियों के लिए काफी उत्तम रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार आपका अच्छा चलेगा। आपके जीवनसाथी का आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा। उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है, पढ़ाई के प्रति छात्र सावधान रहें। धन प्राप्त होने की उम्मीद है।
- विशेष तिथियां: आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख सफलता दायक हैं। 22 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए।
- उपाय: प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- शुभ दिन: बुधवार
♊ 3. मिथुन राशि (Gemini)
- फलकथन: इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयासों से अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। भाग्य के स्थान पर इस सप्ताह आपको अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए। कर्मचारियों अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपको संतान से सहयोग प्राप्त होगा। जनप्रतिनिधियों के लिए सप्ताह थोड़ा कम अच्छा है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन प्राप्त होने की उम्मीद है।
- विशेष तिथियां: आपके लिए 20 और 21 तारीख उपयोगी हैं। 16 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए।
- उपाय: प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।
- शुभ दिन: शुक्रवार
♋ 4. कर्क राशि (Cancer)
- फलकथन: इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ अगर आपके संबंध पहले से कुछ खराब है तो इस सप्ताह उनके ठीक होने की संभावना बन सकती है, थोड़ा सा आपको प्रयास करना पड़ेगा। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी।
- विशेष तिथियां: आपके लिए 16 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों में लाभदायक है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए।
- उपाय: प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें।
- शुभ दिन: सोमवार
♌ 5. सिंह राशि (Leo)
- फलकथन: इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके बहुत सारे कार्य आपके कम प्रयास से भी सफल हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ आपका संबंध अच्छा रहेगा। धन आने की मात्रा में थोड़ी कमी हो सकती है, धन के मामले में सावधानी बरतें। जनप्रतिनिधियों का कार्य अच्छा चलेगा, उनको जनता में प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है।
- विशेष तिथियां: आपके लिए 17 तारीख की दोपहर से लेकर 18 और 19 तारीख फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में सचेत रहकर कार्य करने की आवश्यकता है।
- उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।
- शुभ दिन: बृहस्पतिवार
♍ 6. कन्या राशि (Virgo)
- फलकथन: इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में भी अगर आप सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको भाग्य के स्थान पर अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए। जैसा आप कर्म करेंगे उसी के अनुसार आपको फल की प्राप्ति होगी, भाग्य पर भरोसा करके कहीं भी कोई कार्य न करें।
- विशेष तिथियां: आपके लिए 20 और 21 तारीख विभिन्न प्रकार से अनुकूल है। 17 तारीख की दोपहर से लेकर 18, 19 और 22 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए।
- उपाय: प्रतिदिन सफेद चावल का दान दें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रों का दान करें।
- शुभ दिन: शुक्रवार
♎ 7. तुला राशि (Libra)
- फलकथन: इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है, मगर उसके लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। व्यापार से धन लाभ होगा। व्यापारियों के अलावा बाकी लोगों को भी धन लाभ होने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है परंतु विशेष प्रयास आवश्यक हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना चाहिए, पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है।
- विशेष तिथियां: आपके लिए 16 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार से शुभ है। 20 और 21 तारीख को आपको होशियारी से अपने कार्यों को निपटाना चाहिए।
- उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
- शुभ दिन: बुधवार
♏ 8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
- फलकथन: इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उच्च स्तर पर रहेगा। बहुत दिनों बाद आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा, उनको सफलताएं प्राप्त होंगी। धन लाभ में थोड़ी कमी हो सकती है परंतु उसके लिए बहुत चिंता ना करें, शेयर या अन्य किसी रिस्क वाली जगह पर धन न लगाएं।
- विशेष तिथियां: आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख लाभप्रद है। 22 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए।
- उपाय: प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।
- शुभ दिन: मंगलवार
♐ 9. धनु राशि (Sagittarius)
- फलकथन: इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में धन लाभ होगा। अगर आप पर किसी तरह का कोई कर्ज है तो उसमें कमी आएगी। कर्मचारी और अधिकारियों को बड़े सोच समझकर कार्य करना चाहिए, उनको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से भी मदद प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान दें।
- विशेष तिथियां: आपके लिए 20 और 21 तारीख विभिन्न प्रकार से परिणाम मूलक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
- उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
- शुभ दिन: बृहस्पतिवार
♑ 10. मकर राशि (Capricorn)
- फलकथन: इस सप्ताह आपके पास धन आने की अच्छी उम्मीद है, थोड़ा प्रयास करें अधिक धन की प्राप्ति होगी। भाग्य भी इस सप्ताह आपकी मदद करेगा। शेयर बाजार तथा लॉटरी में धन लगा सकते हैं। किसी भी तरह के दुर्घटनाओं में आपको कोई नुकसान नहीं होगा। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।
- विशेष तिथियां: आपके लिए 16 और 22 तारीख प्रभावशाली हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
- उपाय: प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
- शुभ दिन: शनिवार
♒ 11. कुंभ राशि (Aquarius)
- फलकथन: यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए काफी अच्छा रहेगा। उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी, व्यापार में आपको मदद प्राप्त हो सकती है। यात्रा का योग भी बन सकता है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह काफी अच्छा है। भाग्य से आपको मदद प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।
- विशेष तिथियां: आपके लिए 17 की दोपहर से लेकर 18 और 19 तारीख श्रेष्ठ हैं। 16 और 17 की दोपहर तक आपको सावधानी से अपने कार्यों को निपटाना चाहिए।
- उपाय: शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें।
- शुभ दिन: बुधवार
♓ 12. मीन राशि (Pisces)
- फलकथन: अविवाहित जातकों के लिए सप्ताह अच्छा हो सकता है। उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, परंतु उन प्रस्तावों पर बड़ी सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। भाग्य से भी इस सप्ताह आपको मदद मिलेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह बड़े आसानी से पराजित कर सकते हैं। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक-ठाक है।
- विशेष तिथियां: आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 17, 18 और 19 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक सचेत रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए।
- उपाय: प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।
- शुभ दिन: रविवार
समापन टिप्पणी
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्यवाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए।
मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी और संपन्न रहें।
जय मां शारदा।
निवेदक:- पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें