राष्ट्रवाद, संगठन और विचारों की पाठशाला बना भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान, ‘देश प्रथम’ के मंत्र से गूंजा सागर” ▪️सांसद,विधायक सहित सभी पदाधिकारियों ने किया अनुशासन का पालन : मोबाईल बैंक में जमा किए मोबाइल

“राष्ट्रवाद, संगठन और विचारों की पाठशाला बना भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान, ‘देश प्रथम’ के मंत्र से गूंजा सागर”

▪️सांसद,विधायक सहित सभी पदाधिकारियों ने किया अनुशासन का पालन : मोबाईल बैंक में जमा किए मोबाइल


तीनबत्ती न्यूज: 17 मई, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत प्रथम दिवस वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यवहारिक विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद, संगठनात्मक कार्यपद्धति, कार्यकर्ता विकास एवं देश के समक्ष  सामाजिक-राजनीतिक चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से मंथन हुआ। साथ ही “शून्य से शिखर तक : अटल प्रदर्शनी” का शुभारंभ भी वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: BJP: जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शनी का शुभारंभ - अवलोकन

-----------

प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय सत्र “वैचारिक अधिष्ठान” को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना पर आधारित वैचारिक संगठन है, जो “देश प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य कर रहा है। भाजपा का मूल दर्शन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और “एकात्म मानववाद” पर आधारित है। भारत केवल भू-भाग नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक राष्ट्र है, जिसकी आत्मा उसकी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रभक्ति में बसती है। “भारत माता की जय” का उद्घोष राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक अधिष्ठान का प्रतीक है।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सादगी की मिसाल! केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ का सफर सरकारी काफिले से नहीं, आम यात्री बस से किया।

--------------

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि एकात्म मानववाद व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की समग्र उन्नति का विचार है। भाजपा की राजनीति सत्ता केंद्रित नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की विचारधारा पर आधारित है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” इसी दर्शन का व्यवहारिक स्वरूप है। उन्होने भाजपा की पंच निष्ठाओं — राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथनिरपेक्षता,समतायुक्त समाज और मूल्य आधारित राजनीति — को संगठन की आत्मा बताते हुए कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने का आह्वान किया गया सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ.विनोद पंथी ने की ।


प्रशिक्षण महाअभियान की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा प्रस्तुत की गई। प्रथम सत्र में “केंद्र व राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक पारुल साहू ने की । द्वितीय सत्र “हमारा इतिहास एवं विकास” को सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने संबोधित किया सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री नारायण कबीर पंथी ने की चतुर्थ सत्र “देश के समक्ष चुनौतियां, राजनीतिक एवं सामाजिक” विषय पर दमोह सांसद राहुल लोधी ने अपने विचार रखे सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुधा जैन ने की । पंचम सत्र “कार्य पद्धति” को सदानन्द गौतम ने संबोधित किया सत्र की अध्यक्षता कुश समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल ने की। 


छठवें सत्र “कार्यकर्ता विकास, संवाद और अपेक्षाएं” विषय पर संभागीय वर्ग प्रभारी जाहर सिंह ने मार्गदर्शन दिया सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने की।सातवें सत्र “व्यवहारिक सत्र” को डॉ.दीपक सिंह ने संबोधित किया सत्र की अध्यक्षता उद्योगपति प्रमेन्द्र रिछारिया ने की। दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान का विधिवत शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगान व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसी क्रम में आयोजित “शून्य से शिखर तक : अटल प्रदर्शनी” आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक के राजनीतिक सफर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व, संघर्षपूर्ण जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को चित्रों और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिला स्तर पर हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। भाजपा पार्षद दल सचेतक शैलेन्द्र ठाकुर के अनुसार 18 मई सोमवार को दोपहर 1 बजे भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदगण प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।



प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. लता वानखेड़े,प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी वैभवराज कुकरेले, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, कुश समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार,पूर्व विधायक पारुल साहू, प्रदर्शनी प्रभारी निकेश गुप्ता, प्रशिक्षण वर्ग टोली संयोजक मनीष चौबे सहसंयोजक जगन्नाथ गुरैया चैन सिंह ठाकुर डॉ वीरेंद्र पाठक श्सुखदेव मिश्रा जिला महामंत्री,चेतराम अहिरवार,सुमित यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।


प्रशिक्षण महाअभियान में अनुशासन और संगठनात्मक व्यवस्था भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम में शामिल सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने निर्धारित अनुशासन का पालन करते हुए अपने मोबाइल फोन “मोबाइल बैंक” में जमा किए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील को आत्मसात करते हुए जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी कार पुलिंग और ई व्ही वाहन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचे।प्रशिक्षण वर्ग में सभी अपेक्षित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



   

उल्दन परियोजना बांध से प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएं: रीना बौरासी प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस

उल्दन परियोजना बांध से प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएं: रीना बौरासी प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस


तीनबत्ती न्यूज: 17 मई,2026

सागर: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा है कि सागर जिले में उल्दन परियोजना बांध के लिए जो गांव से व्यवस्थापन किया जा रहा है उन पीड़ित किसानों को गाइडलाइन के रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाए। प्रदेशाध्यक्ष रीना बोरासी जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय मे मीडिया से चर्चा कर रही थी। इस मोके पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी मौजूद रही। प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सादगी की मिसाल! केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ का सफर सरकारी काफिले से नहीं, आम यात्री बस से किया।

--------------

रीना बोरासी ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा गांव के नागरिकों को 20 तारीख तक गांव खाली करने का नोटिस दे दिया गया है। दुर्भाग्य की बात यह है कि गांव में रहने वाले किसान और सभी नागरिकों को अभी तक मुआवजा भी नहीं दिया गया है। इन लोगों के व्यवस्थापन के लिए कोई पारदर्शी नीति नहीं है। सलेया खुर्द गांव के लोगों को 35 किलोमीटर दूर जाकर रहने के लिए जगह दी जा रही है। और यह जगह भी कच्ची जगह है। यहां पर कोई कॉलोनी का विकास करते हुए पानी, ड्रेनेज और अन्य सुविधा देने की पहल नहीं की गई है।



कांग्रेस के प्रावधान लागू करे

श्रीमती बोरासी ने कहा  इस गांव के कई लोगों से मेरी बात हुई तो उसमें यह जानकारी सामने आई है कि जिला प्रशासन के द्वारा कई परिवारों को पूरी तरह से मुआवजे से मुक्त रखा गया है। इन लोगों को कोई भी मुआवजा दिए बगैर हटाया जा रहा है। इस जिले के प्रभारी मंत्री प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला है। प्रभारी मंत्री को चाहिए कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के समय पर लागू किए गए भूमि अधिग्रहण कानून का लाभ इन किसान नागरिकों को और गरीब नागरिकों को दिलवाएं। इस कानून में कांग्रेस के द्वारा यह प्रावधान किया गया था कि यदि किसी भी सरकारी परियोजना के लिए किसी की जमीन ली जाती है तो उसे गाइडलाइन का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन सहित कई शहरों में अब विकास की योजनाओं में चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है। जब दूसरे स्थान पर सरकार चार गुना मुआवजा दे रही है तो फिर सागर में भी इस बांध परियोजना से प्रभावित सभी गांव के नागरिकों को चार गुना के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए।



सागर में अपराध बढ़े

सागर के व्यवस्थित विकास और यहां पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के दोषी नागरिकों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए पारदर्शी नीति बनाए जाने की आवश्यकता है। यहां बड़ी संख्या में लोगों को राज्य सरकार के द्वारा और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरा प्रदेश महिलाओं पर अपराध के क्षेत्र में देश में टॉप पर रही है। ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि सरकार की ओर से महिलाओं को सुरक्षा का कवच उपलब्ध कराया जाए।



कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को महिला आरक्षण विधेयक के माध्यम से राजनीतिक भागीदारी देने की पहल करती रही है। जब कांग्रेस की दिल्ली में सरकार थी उस समय पर भाजपा और उसके सहयोगी दल महिलाओं को आरक्षण देने का विरोध कर रहे थे। अभी भी कांग्रेस की मांग है कि वर्ष 2028 में होने वाले मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी प्रदेश में जितनी सीट हैं उतनी में ही महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाए। महिलाओं को भी अब यह समझना चाहिए कि उन्हें अधिकार देने और उन्हें आगे बढ़ाने की पहल करने का काम केवल कांग्रेस कर रही है।

पत्रकार वार्ता का संचालन जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी नें किया।इसमें  प्रमुख रूप से डाँ संदीप सबलोक, रमाकांत यादव,शैलेंद्र तोमर, संदीप चौधरी,आर आर पाराशर, कमल चौधरी, रोहित कुर्मी सहित महिला कांग्रेस नेत्रियां मौजूद थी।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने सागर-टीकमगढ़ का सफर किया यात्री बस से : बोले - PM मोदी की बात माने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं, ईंधन बचाएं

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने सागर-टीकमगढ़ का सफर किया यात्री बस से :  बोले - PM मोदी की बात माने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं, ईंधन बचाएं   



तीनबत्ती न्यूज|17 मई,2026

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और ईवी वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए चर्चित केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने रविवार को सागर से टीकमगढ़ तक यात्री बस में सफर कर लोगों को एक सकारात्मक संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार अपने गृह जिला सागर आए थे। आज वे अपने लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के लिए बस से रवाना हुए।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सादगी की मिसाल! केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ का सफर सरकारी काफिले से नहीं, आम यात्री बस से किया।

--------------

केंद्रीय मंत्री ने सरकारी काफिले और अतिरिक्त वाहनों के बजाय आम यात्रियों के साथ बस में यात्रा की। सफर के दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। बस में बैठी एक बुजुर्ग महिला को पानी की बोतल देते हुए उन्होंने कहा, “आपको देखकर मुझे अपनी दादी की याद आ गई।” मंत्री के इस व्यवहार की यात्रियों ने सराहना की।



नेता और अधिकारी आगे आएंगे तो बदलेगी सोच

यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi लगातार ईंधन बचत की अपील कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई और सीमित संसाधनों को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन अपनाना समय की आवश्यकता है।

---------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा जन्मदिन पर होर्डिंग्स -फ्लेक्स नहीं लगाएं: जरूरतमंदों की उपयोगी सामग्री भेंट करें

_____________


उन्होंने कहा कि यदि नेता और अधिकारी स्वयं आगे आकर ईंधन बचत का संदेश देंगे तो समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोगों में धीरे-धीरे बदलाव भी दिखाई देने लगा है, जो अच्छे संकेत हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की। 

-----------+

देखे: फोटो फीचर

सागर : प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा द्वारा प्रस्तुत “हमारे राम” महानाट्य का भव्य मंचन कला, संस्कृति और भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम बन गया। रंगमंच पर तकनीक का कौशल देखने मिला।

------------------

यात्रियों ने जताई खुशी

केंद्रीय मंत्री को अपने बीच पाकर बस में मौजूद यात्री भी उत्साहित नजर आए। कई यात्रियों ने इसे सादगी और जनसंपर्क की मिसाल बताया। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाने से ईंधन की बचत के साथ-साथ अनावश्यक खर्च भी कम होगा और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। वे हमेशा पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अपनी टूव्हीलर का उपयोग करते रहते है। 

---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



चार दिवसीय रक्तदान शिविर में दूसरे दिन तक 824 यूनिट ब्लड जमा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान का उत्साह

चार दिवसीय रक्तदान शिविर में दूसरे दिन तक 824 यूनिट ब्लड जमा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान का उत्साह


तीनबत्ती न्यूज|17 मई, 2026

सागर। जन्मदिन पर रक्तदान शिविर जैसा प्रकल्प इतने बड़े स्तर पर आयोजित करना विलक्षण घटना है। यह आसान काम नहीं है। इस शिविर की एक बड़ी उपलब्धि रक्तदान से जुड़े भ्रम दूर करते हुए जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण है। यह उद्गार दैनिक भास्कर सागर के संपादक  योगेश पवार ने पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के दूसरे दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम में  व्यक्त किए। इस मेगा ब्लड डोनेशन केंप में दो दिनों में ही 824 रक्तदान वीरों ने रक्तदान करते हुए अपना योगदान किया। 

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सादगी की मिसाल! केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ का सफर सरकारी काफिले से नहीं, आम यात्री बस से किया।

--------------

संपादक योगेश पवार ने संबोधन में रक्तदान से जुड़ा अपना व्यक्तिगत अनुभव सुनाते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार अचानक आए फोन काल पर इंदौर में एक असहाय बुजुर्ग महिला को रक्तदान किया था। वर्किंग कलर्स में काम छोड़कर विजय नगर से उज्जैन रोड पर स्थित हास्पिटल में रक्तदान के लिए बाइक से जाते हुए उनके मन में भी कई डाउट्स आ रहे थे। लेकिन रक्तदान करके वापस लौटते हुए मुझे जिस आत्मसंतुष्टि का अनुभव हुआ वह आज भी भूल नहीं पाता। फिर रक्तदान मुझे आसान और सुखद लगने लगा। 


कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी प्रकाश चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि भूपेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविरों से सागर जिले में जागरूकता पैदा कर दी है। देखने में आता था कि मरीज के साथ आने वाले सगे संबंधी और रिश्तेदार अपने ही परिजन को ब्लड देने में कतराते थे। लेकिन अब ऐसी प्रवृत्ति में कभी आई है और रिलेटिव्स रक्तदान करने की पहल करने लगे हैं। इस बदलाव का श्रेय पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी और उनके द्वारा पिछले 12 सालों से आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविरों को जाता है। 


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गौसेवक पारंग शुक्ला ने कहा कि रक्तदान का यह आयोजन एतिहासिक है। मैं इसके लिए ईश्वर के चरणों में प्रणाम करता हूं कि उन्होंने श्रद्धेय भूपेन्द्र सिंह जी को इस पुण्य कार्य के लिए चुना है। 

---------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा जन्मदिन पर होर्डिंग्स -फ्लेक्स नहीं लगाएं: जरूरतमंदों की उपयोगी सामग्री भेंट करें

_____________

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं आप सभी का जीवन भर ऋणी रहूंगा। आप जैसे विद्वानों और समाजसेवियों से इस सेवा कार्य की अनुशंसा मिलती है तो जीवन की सार्थकता का अनुभव होता है। ईश्वर की कृपा से यह सब संभव होता है। हम सभी की समवेत शक्ति इस पुण्य कार्य में सहयोगी बनी है जिससे कभी तक प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से 42000 लोगों के जीवन की रक्षा में योगदान संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि विगत 11 वर्षों से चल रहे रक्तदान शिविरों से कभी सागर जिले में रक्त की कमी नहीं होती। हमारे कार्यालय से रात दिन ब्लड हेल्पलाइन काल सेंटर संचालित है जिसमें चौबीसों घंटे कोई भी रक्त के लिए सहायता ले सकता है। हम जरूरतमंद को हर संभव रक्त उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं और ऐसा करते हुए जरूरतमंद से कभी भी उसकी जाति, वर्ग, क्षेत्र, जिला और प्रदेश नहीं पूछते। उन्होंने कहा कि सागर जिले के ब्लड बैंक की क्षमता 1000 यूनिट की है। नार्मस् की दृष्टि से बीएमसी में ही 5000 यूनिट क्षमता का पूरी सुविधाओं से लैस ब्लड बैंक होना चाहिए। इसके लिए पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में जिला विकास समिति की बैठक में हमारे प्रस्ताव पर बुंदेलखंड मेडीकल कालेज में इस स्तर का ब्लड बैंक स्थापित करने की स्वीकृति और 5.75 करोड़ की स्वीकृति हुई है। ऐसा होने पर हमारे इन रक्तदान शिविरों से संग्रहित ब्लड वहीं उपयोग होने लगेगा। पिछले वर्ष भी हमारे ब्लड डोनेशन कैंप से लगभग 2300 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ था जिसे क्षमता से ऊपर होने के चलते भोपाल गांधी मेडीकल कालेज को दिया गया था।


दूसरे दिन रक्तदाताओं के महा महोत्सव सा माहौल, रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाए गये

आमतौर पर रक्तदान शिविरों के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ऐसी व्यस्तता दुर्लभ देखने मिलती है। तीन रजिस्ट्रेशन काउंटर्स पर रक्तदाताओं की संख्या क्षमता से अधिक होने पर चौथा काउंटर खोलना पड़ा। हाल में 60 बिस्तर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक लगातार भरे रहे। रक्तदाताओं के लिए विशाल रक्तदान शिविर किसी उत्सव की तरह संचालित होते हैं। दूसरे दिन भी सैकड़ों की संख्या में रक्तवीर अपना योगदान करने होटल ग्रैंड दीपाली के सिग्नेचर हाल में आयोजित सुव्यवस्थित विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे। दोपहर तक ही 400 से अधिक रक्तवीर रक्तदान कर चुके थे। 60 बिस्तरों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, टेक्नीशियन प्रत्येक रक्तदाता को अटेंड करते रहे। विशेषज्ञ चिकित्सक निरंतर देखरेख में लगे रहे। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह, युवा नेता अविराज सिंह, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, डा.सुशील तिवारी, बीएमसी और जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक निरंतर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते रहे और उन्हें प्रमाणपत्र सौंपते रहे।


दो दिन में पूर्व मंत्री के 15 परिजनों ने रक्तदान किया

रक्तदान के पुण्य सेवा कार्य में पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के परिजन भी पीछे नहीं हैं। दो दिनों में ही परिवार से जुड़े 15 रक्तदाताओं ने अपना योगदान दर्ज कराया। इनमें धर्मेंद्र सिंह (बबलू भैया) तेंदूखेड़ा, क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा, पूर्व जिला पंचायत सभापति अशोक सिंह बामोरा, वैभव सिंह बामोरा, सत्यम सिंह बामोरा, नरेन्द्र सिंह पप्पू, अनुराग सिंह बामोरा, रौनक सिंह बामोरा, अंकित सिंह बामोरा, सिद्धार्थ सिंह बामोरा, उत्तम सिंह बामोरा, शुभांशु सिंह बामोरा, सागर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता पृथ्वी सिंह बामोरा, गौरांग सिंह बामोरा, अभिनव सिंह बामोरा शामिल रहे। शेष परिजन अगले दो दिनों में रक्तदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष के शिविर में भी पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के पुत्रा अविराज सिंह और सुपुत्रियों सहित परिवार से जुड़े 23 सदस्यों ने रक्तदान किया था। 



महिलाये भी आगे रक्तदान में

इस विशाल रक्तदान शिविर में महिला रक्तदाता भी बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दर्ज कराती हैं। पहले दिन 11 महिला रक्तदाता सामने आईं थीं। दूसरे दिन भी 11 महिला रक्तदाताओं ने अपना योगदान दिया। इनमें श्रीमती काजल गोदना बीना, सुभेदार वार्ड पार्षद रूबी पटेल, मनीषा राय बागराज वार्ड, रजनी विश्वकर्मा, श्रीमती सोनम ठाकुर हंसरई, श्रीमती बबीता बनर्जी, बागराज वार्ड, ज्योति जैन बांदरी, निधि जैन सेवन, सविता सिंह बामोरा, रुखसार खान बंडा, राजकुमारी विश्वकर्मा रोड़ा ने शिविर में रक्तदान किया। इनमें पार्षद रूबी पटेल के पति और भाई ने भी रक्तदान किया। बीना से आकाश सिंह गोदना ने अपनी पत्नी काजल सिंह के साथ रक्तदान किया।पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू के पति नीरज  केसरवानी ने रक्तदान किया। सिरोंजा निवासी श्रीमती बबीता बनर्जी ने अपने पति चन्दन बनर्जी और पुत्र अभिषेक बनर्जी के साथ लगातार 12 वें वर्ष इसी शिविर में रक्तदान किया। हंसरई ग्राम की श्रीमती सोशल सिंह अपने पति अनिल सिंह के साथ रक्तदान कर रहीं थीं। इस तरह पति पत्नी, मां बेटे एक साथ रक्तदान कर रहे हैं ऐसे नजारे आमतौर पर दुर्लभ होते हैं लेकिन इस रक्तदान शिविर में यह दृश्य बार बार दिखाई देते हैं। मंडी बामोरा नगर परिषद के उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने अपने 25 साथियों सहित रक्तदान किया। पूर्व विधायक पारुल साहू के पति नीरज केसरवानी ने रक्तदान किया। खुरई सीएमओ राजेश मेहतेल और सागर के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक यादव तथा कांग्रेस नेता शोएब कुरैशी ने रक्तदान किया।नगर के एक प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट ने रक्तदान किया। जिले की सभी तहसीलों और आसपास के जिलों से भी रक्तदाता इस शिविर में रक्तदान करने पहुंच रहे हैं।



पूर्व प्राचार्य ने 21 पंखों से स्वागत किया,पत्रिका का विमोचन

खुरई के पूर्व प्राचार्य संदीप चौबे ने 21 स्टेंड इलेक्ट्रिक फैन भेंट कर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यह सभी पंखे पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के संकल्प के अनुसार जरूरतमंदों को भेंट कर दिये जाएंगे। खुरई के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कौशिक और प्रेमनारायण तिवारी ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पत्रिका का विमोचन उनसे कराया। इस अवसर पर खुरई के पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, मयंक जैन, सौरभ सिंह परिहार,प्रदीप आठिया उपस्थित थे।


रक्तदान के तीसरे दिवस शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथिगण


रक्तदान के तीसरे दिवस शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथि गण पत्रिका समाचार पत्र के संपादक श्री नितिन त्रिपाठी, वरिष्ठ चिकित्सक डा राजेंद्र चउदा तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री गुलझारी लाल जैन होंगे।

यह भी पढ़ेंपूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह रक्तदान शिविरों का इतिहास बनाने की ओर अग्रसर : डाॅ. जी एस चौबे ▪️चार दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 298 रक्तवीरों का योगदान

ये रहे उपस्थित

विशाल रक्तदान शिविर के द्वितीय दिवस महत्वपूर्ण गणमान्य नागरिक उत्साह वर्धन के लिए उपस्थित रहे। इनमें पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह,डा सुशील तिवारी, क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह, संजय बापट बीना, चंद्रप्रताप सिंह, विश्वनाथ सिंह लोधी, जयंत सिंह बुंदेला, लोकेंद्र सिंह पिठौरिया, युवा उद्यमी अनिरुद्ध पिंपलापुरे, शैलेंद्र जैन (पार्षद वृंदावन वार्ड), पार्षद सूरज घोसी, संतोष रोहित, लक्ष्मण सिंह लोधी, नवीन भट्ट्, संतोष दुबे, सुरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष कुरवाई, महेश साहू (अध्यक्ष अनाज तिलहन), पार्षद मनोज राय खुरई, रिक्की शर्मा (पार्षद मकरोनिया), देशराज सिंह यादव खुरई,, धर्मेंद्र सिंह बुंदेला शाहगढ़, पृथ्वी सिंह बामोरा, पत्रकार बीडी दुबे, करके अरजरिया,श्रीकांत त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह पिठौरिया, राजेश सिंह ठाकुर उर्दोना, महेश सिंह खेरा, धर्मेन्द्र सिंह तेंदूखेड़ा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह दुधवारा, संदीप साहू, उमेश यादव, राजकुमार अहिरवार गढ़ौली, पत्रकार मुकेश कौशिक खुरई,कृष्ण पाल सिंह बामोरा, अशोक जैन पटवारी, सिद्धार्थ सिंह बामोरा, रुद्र प्रताप सिंह बामोरा,, अंकित सिंह बामोरा, रौनक सिंह बामोरा, गौरांग सिंह बामोरा, संदीप सिंह बासौदा, आदेश जैन,  अनुराग सिंह बामोरा, शुभांशु सिंह बामोरा, नीति राज सिंह खुरई,  वीरेंद्र सिंह ठाकुर, पवन दुबे, बृजेश महाराज खुरई, अरविंद सिंह, श्याम जी दुबे, वीरेंद्र चौहान मकरोनिया, अवनीत सिंह(नी बी सरदार),अंकित तिवारी मकरोनिया, जितेंद्र सिंह धनोरा, राघवेंद्र गंभीरिया खुरई,  संतोष करैया, राहुल बाहरपुर, हेमराज सिंह महुली, राहुल सिंह चौरा, अजय सिंह राजपूत रोड़ा, राजेश सैनी, बबलू चौरसिया नगर निगम सागर, अजीत सिंह चीलपहाडी , भूपेंद्र सिंह सिंगदौनी,  राजेश सैनी, राजवीर सिंह शाहपुर, योगेश श्रीवास्तव डब्बू, (एडवोकेट), अजीत राय मालथोन, रक्तदान महादान ग्रुप सागर से रक्तवीर समीर जैन, पवन जैन, नीलेश जैन, राजकुमार सिंह, नरेश सिंह धनौरा, मुकेश राय, शुभम जैन बांदरी, सचिन साहू दुर्गा प्रजापति, कमलेश कुशवाहा, विशाल गुरु, राजा सिंह गढ़ौला जागीर, मिश्री चंद गुप्ता, राहुल राजपूत सिंगपुर, पुष्पेंद्र सिंह मछऊ, जितेन्द्र सिंह धनौरा, ऋषि व्यास, संतोष पटेल करैया, क्रोध विश्वकर्मा व उपस्थित रहे।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




“ रामायण रासो “ का विमोचन जगद्गुरु श्री श्री रामभद्राचार्य जी के कर कमलों से होगा : डॉ प्रदीप पांडेय की पुस्तक

“ रामायण रासो “ का विमोचन जगद्गुरु श्री श्री रामभद्राचार्य जी के कर कमलों से होगा : डॉ प्रदीप पांडेय की पुस्तक


तीनबत्ती न्यूज|17 मई,2026

सागर:  श्यामलम अध्यक्ष उमाकांत मिश्र ने बताया कि डॉ प्रदीप पाण्डेय  की रचना “रामायण रासो “ भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और गौरवशाली साहित्यिक परंपरा को एक नए शिखर पर ले जाने वाला अनूठी एवं साहित्य के क्षेत्र की वृहद घटना है । जिसके माध्यम से आने वाले समय में अनेक साहित्यिक परिवर्तन देखने भी मिलेंगे। प्रतिष्ठित संस्थान  भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रकाशित महाकाव्य 'रामायण रासो' का विमोचन तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरू श्री श्री रामभद्राचार्य के कर कमलों से होगा जिस हेतु उनकी अनुमति 24 जून 2026 की चित्रकूट की प्राप्त हुई है। इस ऐतिहासिक कृति की विशेषताओं, इसके पीछे की प्रेरणा और विमोचन समारोह की विस्तृत रूपरेखा को सार्वजनिक करने के लिए का आयोजन किया गया है।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सादगी की मिसाल! केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ का सफर सरकारी काफिले से नहीं, आम यात्री बस से किया।

--------------

'रामायण रासो' केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक युगप्रवर्तक साहित्यिक प्रयास है, जिसमें रामायण के महान आदर्शों को 'रासो' काव्य शैली की ओजस्वी और प्रभावशाली भाषा में पिरोया गया है। यह ग्रंथ पाठकों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन के उन अनछुए और गहन प्रसंगों से परिचित कराएगा  जो समकालीन समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। साथ ही आदिकाल से सुषुप्त अवस्था को व्याप्त यह बिधा जो जिसमें विगत चार सौ वर्षों से  लेखन कार्य नहीं हुआ व रासो में प्रकाशित रचनाएं आज पूरे भारत से प्राय: समाप्त हो चुकी है ऐसी स्थिति यह रामायण रासो साहित्य के नव जागरण में भी कारगर सिद्ध होगा एवं यह “ रासो ” विधा के नवलेखन हेतु प्रेरित भी करेगा। 



पहली दफा रामायण,रासो परम्परा में

विषय पर चर्चा करते हुए कृति के लेखक डॉ प्रदीप पाण्डेय ने 'रामायण रासो' की मुख्य विशेषताएं और विस्तृत पृष्ठभूमि के बारे बताते हुए कहा कि रासो शैली का यह अभिनव प्रयोग है,अमूमन 'रासो' काव्य परंपरा को ऐतिहासिक राजाओं की वीरता और शौर्य गाथाओं से जोड़कर देखा जाता रहा है और ऐसा प्रचार भी हुआ जबकि ऐसा नहीं है।  इस ग्रंथ में पहली बार इस ओजस्वी शैली का उपयोग भगवान श्रीराम के मर्यादित जीवन, उनके शौर्य, धर्म-युद्ध और लोकरंजन के स्वरूप को निखारने के लिए किया गया है। इस महाकाव्य की रचना में शोध परिश्रम, विभिन्न प्राचीन रामायणों का तुलनात्मक अध्ययन शामिल हैं। यह आधुनिक पीढ़ी के तार्किक सवालों का आध्यात्मिक और ऐतिहासिक समाधान प्रस्तुत करता है।

-----------+

देखे: फोटो फीचर

सागर : प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा द्वारा प्रस्तुत “हमारे राम” महानाट्य का भव्य मंचन कला, संस्कृति और भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम बन गया। रंगमंच पर तकनीक का कौशल देखने मिला।

------------------

भाषाई और काव्यात्मक सौंदर्य

 ग्रंथ की भाषा न केवल साहित्यिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि इसमें प्रवाह और गेयता (लयबद्धता) भी है, जो पाठकों और श्रोताओं को आदि से अंत तक बांधे रखती है।

---------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा जन्मदिन पर होर्डिंग्स -फ्लेक्स नहीं लगाएं: जरूरतमंदों की उपयोगी सामग्री भेंट करें

_____________

युवा पीढ़ी के लिए यह नैतिक सेतु भी है आज के तकनीकी और आपाधापी से भरे युग में, यह ग्रंथ युवा मानस को अपनी जड़ों, पारिवारिक मूल्यों और कर्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देने में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। "रामायण हमारी चेतना का आधार है। 'रामायण रासो' के माध्यम से हमारा प्रयास श्रीराम के उसी लोक-कल्याणकारी और मर्यादा-रक्षक स्वरूप को एक नई काव्यात्मक ऊर्जा के साथ सामने लाना है। हमें विश्वास है कि यह कृति साहित्य जगत और जनमानस में एक नया वैचारिक विमर्श पैदा करेगी।" प्रेस वार्ता के दौरान साहित्यकार राजकुमार तिवारी, अंबिका यादव, दामोदर अग्निहोत्री सहित  संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------