सड़क हादसे में आर्यिकाओं की मौत : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
▪️साधु-संतों के विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की उठाई मांग
तीनबत्ती न्यूज: 21मई ,2026
सागर। रीवा में 20 मई को सड़क दुर्घटना में जैन समाज की पूज्य आर्यिका उपसममति माताजी एवं आर्यिका श्रुतमति माताजी की समाधि (निधन) की हृदयविदारक घटना को लेकर जैन समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग को लेकर जैन पंचायत सभा सागर द्वारा बुधवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।
-----------------
वीडियो देखने क्लिक करे
----------------
जैन पंचायत सभा सागर के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना के नेतृत्व में समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि रीवा में हुई दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया कि जैन साधु-संतों एवं आर्यिकाओं के आहार, विहार और निहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पढ़ने क्लिक करे: जैन समाज में शोक: दो जैन आर्यिकाओं की सड़क हादसे में मौत:रीवा में हुआ हादसा
समाजजनों ने बताया कि दिवंगत आर्यिका उपसममति माताजी एवं आर्यिका श्रुतमति माताजी, पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से दीक्षित तथा आचार्य श्री समय सागर महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्याएं थीं। उनकी असामयिक समाधि से पूरे जैन समाज में शोक एवं आक्रोश का माहौल है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने समाजजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब भी महाराज जी एवं माताजी का विहार हो, उसकी सूचना संबंधित थाना क्षेत्र को दी जाए, जिससे आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
ये रहे शामिल
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुकेश जैन ढाना, सुरेंद्र जैन मालथौन, देवेंद्र जैना, मुकेश जैन पारस, प्रदीप पड़ा, वीरेंद्र मालथौन, मनोज मोहित, अजय सराफ, सुनील जैन, छाया, रश्मि जैन, रितु, पीसी नायक, इंदू नायक, प्रदीप रांधेलिया, सुदीप जैन (सीए), प्रदीप मेमसाहिबा, संदीप बहेरिया, तरुण जैन, अजय लंबरदार, नीरज जैन सेमरा, विनोद ताजपुर, मुकेश लंबरदार, जिनेंद्र सिंघई, अतुल जैन, समकित जैन, राजू जैन नरियल, नीलेश जैन, दीपेंद्र जैन, प्रशांत जैन, सौरभ जैन, नितिन जैन, साहिल डबडेरा, विवेक जैन, आरती जैन, अरुण सिंघई, देवेंद्र जैन, विकास मानवतावादी, रितेश जैन मड़ावरा, संजय जैन, प्रेम जैन, महेश जैन, अंकुश बहेरिया, नवीन निश्चल, अजय जैन बंडा, राकेश छुल्ला, ब्र. अक्षय भैया, आशीष जैन, अरविंद जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
---------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें