दिग्विजय सिंह का दावा मुसलमानों की आबादी हिंदुओ के मुकाबले कम गति से बढ़ रही है।▪️बीजेपी और संघ का झूठा प्रचार मुस्लिम आबादी को लेकर

दिग्विजय सिंह का दावा मुसलमानों की आबादी  हिंदुओ के मुकाबले कम गति से बढ़ रही है।

▪️बीजेपी और संघ का झूठा प्रचार मुस्लिम आबादी को लेकर 


तीनबत्ती न्यूज
सागर,13 अप्रैल 2023:   पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि मुसलमानों की आबादी हिंदुओ के मुकाबले  तेजी से नही बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि  बीजेपी और संघ का यह दुष्प्रचार करती है की मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि में प्रमाणिकता के साथ साबित कर सकता हू कि हिंदुओ की आबादी मुसलमानों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है ।
सागर जिले में पिछले तीन दिनों से दौरे पर आए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आज मिडिया से चर्चा में कहा कि जनगणना को लेकर हमारा स्टैंड साफ है कि जनगणना ओबीसी आधारित होना चाहिए। भाजपा और संघ जो प्रचार कर रही है कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। यह गलत और सरासर झूठ है। हिंदुओ की आबादी मुसलमानों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। मैं प्रमाणित कर सकता हूं।


सुने:मुस्लिम आबादी पर दिग्विजय सिंह       का  बयान



पीएम मांगे माफी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 से पहले विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बातचीत करते थे उस समय देश की गरिमा कम नहीं हो रही थी उन्हें विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बोलने के मामले में पहले देश की जनता से माफी मांगना चाहिए उसके बाद ही वे दूसरे पर उंगली उठाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश में यह मुद्दा उठाया था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है इसके बाद से भाजपा उनके खिलाफ लगातार दबाव बना रही है


शिवराज लच्छेदार भीषण देने वाले

उहोंने कहा कि  सीएम शिवराज सिंह चौहान केवल घोषणाएं करते हैं और लछ्छेदार भाषण देते हैं। यह मुख्यमंत्री का ट्रेडमार्क बन गया है। उनसे धीरे-धीरे लोगों का भरोसा उठने लगा है। जिस प्रकार का प्रशासन और शासन चल रहा है। मैं दो उदाहरण दूंगा। आईएसआईएस के लिए जासूसी करते हुए भाजपा और बजरंग दल के करीब 20 लोगों को एटीएस सबूतों के साथ पकड़ा था। लेकिन उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा नहीं चला। उन्हें जमानत मिल गई। प्रदेश पुलिस पर हमले हो रहें । पीट रही । मगर मामले दर्ज नहीं होते। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस लगाए जा रहे हैं। 


आप, बीएसपी और छोटे दल वोट काटने चुनाव मैदान में  ,बीजेपी की मदद से 

दिग्विजय सिंह ने  कहा कि यह साल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनाव है। लेकिन कुछ ऐसे दल भी है जो भाजपा की मदद करने कांग्रेस के वोट काटने के लिए चुनाव लड़ेंगे। इसमें बीएसपी है, एमआईएम और गौंड़वाना है, आम आदमी पार्टी भी आ रही है। सरकार तो उनकी बनेगी नहीं। संघर्ष सिर्फ कांग्रेस और भाजपा के बीच है। मप्र का जहां तक सवाल है। यदि भाजपा का 2003 का घोषणा पत्र देखे तो उनके कितने वादे पूरे हुए हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरेक तबके का ध्यान रखती है। एमपी में सरकार बनाएगी।


ये रहे मोजूद
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी रामेश्वर नीखरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार राजकुमार पचौरी ,भूपेंद्र गुप्ता चक्रेश सिंघई मुकुल पुरोहित श्रीमती रेखा चौधरी , चैतन्य कृष्ण पांडे ,संदीप सबलोक अभिषेक गौर सिंटू कटारे  आदि मोजूद रहे। 

____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें