नगर निगम सागर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान पर
![]() |
तीनबत्ती न्यूज : 21 जुलाई ,2025
सागर: नगर निगम सागर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है! सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग मप्र शासन द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक शत-प्रतिशत निराकरण करने पर पूरे प्रदेश की 16 नगर निगमों में 96.97 अंक प्राप्त कर ए- ग्रेड के साथ ही मध्यप्रदेश में पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम सागर ने यह उपलब्धि हासिल की है। निगमायुक्त द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की प्रतिमाह नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और संबंधित विभागों की शिकायतों का समय सीमा में संतोषजनक समाधान कराया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने इस उपलब्धि पर नगर निगम के सभी अधिकारियों, इंजीनियर्स व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कार्य करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी है और आगामी समय में इसी प्रकार कार्य करने की आशा व्यक्त की है।
______



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें